Awaaz India TV
Uncategorized

Bharat Ratna for PV Narasimha Rao: पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न के ऐलान पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताई खुशी, बोले- देश के लिए गर्व की बात

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की सराहना करते हुए शुक्रवार (9 फरवरी) को कहा कि यह सभी देशवासियों के लिए गर्व की बात है. सीएम रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना विधानसभा में अपने संबोधन में नरसिम्हा राव की ओर से राष्ट्र के लिए किए गए शानदार कार्यों और उनके योगदान को याद किया और कांग्रेस के दिवंगत नेता के परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों को शुभकामनाएं भी दीं.

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने नरसिम्हा राव को प्रधानमंत्री बनाने और उनकी सरकार चलाने में सहयोग किया था. सीएम रेड्डी ने निजाम के शासन के तहत पूर्ववर्ती हैदराबाद राज्य की मुक्ति और बाद में राष्ट्र की सेवा में नरसिम्हा राव की महत्वपूर्ण भूमिका की भी प्रशंसा की.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह हम सभी के लिए गर्व की बात है. इस सदन के माध्यम से, मैं उनके और उनके परिवार के प्रति आभार प्रकट करता हूं.’’ वर्ष 1991 से 1996 तक देश के प्रधानमंत्री रहे नरसिम्हा राव का जन्म 1921 में तेलंगाना के वारंगल जिले के लक्नेपल्ली गांव में हुआ था.

वह दक्षिण भारत से पहले प्रधानमंत्री थे और उन्होंने तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह के साथ मिलकर वैश्वीकरण और उदारीकरण की नीतियों को अपनाया, जिसने भारत के दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने का मार्ग प्रशस्त किया.

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने उस्मानिया विश्वविद्यालय, मुंबई विश्वविद्यालय और नागपुर विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की. वे देश के विदेश मंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और डॉ एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलान किया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी.

Related posts

राज्यसभा से हटाए गए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के अंश, सभापति से की स्पष्टीकरण की मांग

Awaaz India TV

Happy World Book Day : भारतीय लेखकों की कुछ पुस्तकें ।

Awaaz India TV

Ayodhya Ram Mandir: आज से एक घंटे के लिए हर दिन बंद होंगे रामलला के कपाट, पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने दी जानकारी

Awaaz India TV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेश किया ‘मोदी 3.0 प्लान’, बोले- तीसरा कार्यकाल दूर नहीं

Awaaz India TV

अक्षय कुमार टायगर श्रॉफ की बडे मिया छोटे मिया का टायटल ट्रॅक जारी

Awaaz India TV

Delhi Farmer Protest: किसानों के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ी, ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दी ये सलाह

Awaaz India TV

Leave a Comment