Awaaz India TV
Awaaz Vishesh Desh Ki Baat

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं को गंगास्नान के लिए ले जा रहा ट्रैक्टर तालाब में गिरा, सात बच्चों समेत 15 की मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. जहां श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए लेकर जा रहे ट्रैक्टर के तालाब में गिरने से  7 बच्चों और 8 महिलाओं समेत 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. ये दर्दनाक हादसा थाना दरियावगंज पटियाली मार्ग पर ग्राम गढ़ई के पास हुआ. हालांकि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. जानकारी के मुताबिक सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी. इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है. 

कासगंज में हुई सड़क दुर्घटना पर सीएम योगी ने दुख जताया है, इसके साथ ही उन्होंने पीड़त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की. सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के निःशुल्क उपचार के निर्देश दिए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक़ जैथरा थाना के छोटे कसा गांव के रहने वाले श्रद्धालु ट्माघ पूर्णिमा के अवसर पर ये लोग गंगा स्नान के लिए कासगंज की पटियाली के कादरगंज गंगा घाट पर जा रहे थे. 

ग़ौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हरदोई में दो साल पहले ऐसा भी हादसा हुआ था. जब हरदोई के पाली थाना इलाके में किसानों से भारी ट्रैक्टर ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में गिर गई थी . प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस ट्रैक्टर पर 25 से 30 किसान सवार थे, जिनमें से 6 किसान नदी में तैर कर बाहर निकल गए थे और अन्य का कुछ पता नहीं चल सका था. किसानों को बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया था.

Related posts

 BJP राज में चल रही चिकित्सा व्यवस्था पर सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav के तीखे बोल।

Awaaz India TV

Mission Gaganyaan: गगनयान मिशन के 4 चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा, देश का नाम करेंगे रोशन

Awaaz India TV

विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने के बाद बीजेपी को घेरते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पूछे सवाल।

Awaaz India TV

ऑनर किलिंग” जायज है, वायलेंस नहीं– तमिल एक्टर रंजीत का कंट्रोवर्सियल बयान, हो रही जमकर आलोचना

Awaaz India TV

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, किया 30 लाख नौकरी देने और पेपर लीक रोकने के लिए क़ानून लाने का किया वादा

Awaaz India TV

Jammu-Kashmir के कुपवाड़ा जिले के आतंकी हमले मैं एक जवान की मौत और 1 घायल ।

Awaaz India TV

Leave a Comment