Awaaz India TV
Top Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, बोले – देश हमेशा याद रखेगा उनकी वीरता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi ) ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता के प्रति उनके अटूट समर्पण को देश याद रखेगा.

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि. हमारे देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए भारत उनकी वीरता और अटूट समर्पण को हमेशा याद रखेगा. उनका योगदान हमें अपने देश के विकास और समृद्धि के वास्ते प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है.’ हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रहे सावरकर का निधन 1966 में हुआ था.

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी. मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि सावरकर का संघर्षमय जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए महान प्रेरणा है.

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपने संदेश में कहा, “भारत की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी, ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि! ‘राष्ट्र नायक’ वीर सावरकर का संघर्षमय जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए महान प्रेरणा है.”

Related posts

Hardik Pandya के साथ तलाक की अफवाहों के बीच  बेटे Agastya के साथ छुट्टियां मनाने निकली Natasa Stankovic।

Awaaz India TV

Sachin Tendulkar Guard Dead : Service Gun से ली खुदकी जान ।

Awaaz India TV

Happy Mother’s Day : माँ के प्रति समर्पण और आभार का प्रतीक।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: अजित पवार का बड़ा बयान, 28 मार्च को होगी “महायुति” गठबंधन के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा  

Awaaz India TV

 राज्य सरकार के सरकारी भर्ती के खिलाफ युवा राष्ट्रवादी कांग्रेस Sharadchandra Pawar पार्टी ने किया आंदोलन।

Awaaz India TV

Amritpal Singh की शपथ पर उनके माँ प्रतिक्रिया, जेल से रिहा करने के लिए सरकार से किया अनुरोध।

Awaaz India TV

Leave a Comment