Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Prime Time Top Headlines

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर यहां आये प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने  कहा कि वाराणसी के भव्य-दिव्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि ”वाराणसी के भव्य-दिव्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है। बाबा विश्वनाथ से आज यहां देशभर के अपने परिवारजनों के सुख-सौभाग्य और आरोग्य की कामना की। हर हर महादेव!”

मोदी ने इसी पोस्ट में एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह शनिवार को वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान से रुद्राभिषेक करते नजर आ रहे हैं।वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहली बार शनिवार की शाम काशी पहुंचे और अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो किया। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की।

प्रधानमंत्री जब करीब 28 किलोमीटर लंबे रोड शो के लिए हवाई अड्डे से बाहर निकले, तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ काशी की जनता सड़कों पर दोनों ओर कतार में खड़ी थी।

मोदी रविवार को आजमगढ़ जिले के मंदूरी जाएंगे जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Related posts

शिव ठाकरे ने इस वीकेन्ड अपने डबल धमाके से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया |

Awaaz India TV

MC Stan Cryptic Post : MC Stan ने अल्लाह से मांगी मौत की दुआ।

Awaaz India TV

Mission Gaganyaan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की गगनयान मिशन के 4 चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा

Awaaz India TV

कॉमेडियन- एक्टर राजपाल यादव मुश्किल में, बैंक ने सीज की करोड़ों की संपत्ति

Awaaz India TV

हाथरस भगदड़ मामले में Rahul Gandhi ने CM Adityanath Yogi को लेटर लिख की बड़ी मांग।

Awaaz India TV

Contact lenses ने की एक्ट्रेस Jasmine की आंखें खराब! जानिए Contact lenses से संबंधित सावधानियां

Awaaz India TV

Leave a Comment