Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Kamla Beniwal Death : Former Governor कमला बेनीवाल का दुखत निधन।      

Kamla Beniwal Death : कांग्रेस (Congress) की दिग्गज नेता और गुजरात की पूर्व राज्यपाल (Former Governor) 97 वर्षीय कमला बेनीवाल (Kamla Beniwal) का बुधवार को जयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दुखत निधन हो गया है। बीमारी के चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और वही उनका इलाज चल रहा था। निराशा की बात है कि वह अब हमारे बीच नहीं है।  उनके परिवार के मुताबिक गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।


गुजरात के अलावा कमला बेनीवाल (Kamla Beniwal) त्रिपुरा और मिजोरम की भी राज्यपाल रह चुकी है। वही 7 बार विधायक रह चुकी बेनीवाल राजस्थान की उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) भी रह चुकी है। कमला बेनीवाल (Kamla Beniwal) के दुखत निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पण की।  पीएम मोदी ने लिखा। “डॉ. कमला बेनीवाल जी के निधन से दुःख हुआ। राजस्थान में उनका लंबा राजनीतिक करियर रहा, जहां उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की। जब वह गुजरात की राज्यपाल थीं और मैं मुख्यमंत्री था, तब मेरी उनके साथ अनगिनत बातचीत हुई थीं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं।’ शांति”।

राजस्थान के राज्यपाल (Governor) कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) , राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) , अशोक गहतोल (Ashok Gehlot) और अन्य कई नेताओं ने बेनीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण की। वही बता दे की, कमला बेनीवाल (Kamla Beniwal) ने 11 साल की उम्र में भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था। राजस्थान विश्वविद्यालय में इतिहास में स्नातकोत्तर तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद वे राजनीति के मैदान में उतरी और 7 बार विधायक रहीं

Related posts

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने भी किया झंडावंदन, मल्लिकार्जुन खड़गे ने आपसी भाईचारे की वकालत की

Awaaz India TV

CAA India Live Updates: CAA लागू होने के बाद उत्तर पूर्व दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, अर्द्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च

Awaaz India TV

Bigg Boss OTT 3 : सजा मिलने के बाद बेहोश हुईं Shivani Kumari ।

Awaaz India TV

Viral Video : Alia Bhatt का Deepfake Video हुआ वायरल।

Awaaz India TV

श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी की आलोचना की।

Awaaz India TV

Modi Cabinet 3.0: PM ने कुर्सी संभाली, सबसे पहले किसानों को किया खुश।

Awaaz India TV

Leave a Comment