Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Ranchi Disc Jockey Murder :शराब के कारण DJ की गोली मारकर हत्या? CCTV Video हुआ Viral।

Ranchi Disc Jockey Murder : झारखंड के रांची में 26 मई की रात एक डिस्क जॉकी (DJ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वही इस मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) को पुलिस ने बिहार के गया से गिरफ्तार कर लिया है।

रांची के मेन रोड इलाके में होटल रेडिसन ब्लू (Hotel Radisson Blue) के पास स्थित एक्सट्रीम स्पोर्ट्स (extreme sports) बार में 26 मई शाम पांच युवकों ने शराब में धुत होकर बार कर्मचारियों से विवाद किया था। वही इस दौरान दोनों तरफ से मारपीट भी हुई थी। करीब डेढ़ घंटे बाद आरोपी अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) रात 1 बजे ऑटोमेटिक राइफल लेकर बार पहुंचा, जिस वक्त बार के कर्मी घर लौटने की तैयारी में थे। अभिषेक ने DJ संदीप प्रामाणिक (Sandeep Pramanik) उर्फ सैंडी को गोली मार दी। वही अब इस हत्याकांड का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हत्या के बाद आरोपी ने बार से बाहर आकर सड़क पर कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग करने के बाद एक सफेद रंग की कार पर सवार होकर भाग गया था। पुलिस ने इस मामले के तहत 3 लोगो को हिरासत में लिया है। PTI से मिले एक वीडियो के अनुसार, रांची के SSP चंदन कुमार सिन्हा (Chandan Kumar Sinha) ने 27 मई शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। SSP ने बताया कि डिस्क जॉकी (DJ) के बाद मुख्य आरोपी बिहार भाग गया। फोन लोकेशन के आधार से और गया जिले की पुलिस की मदद से वह पकड़ा गया है।

वही अन्य लोगों को भी इस मामले में हिरासत में लिया गया है। झारखंड के रामगढ़ स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (BOI) का मैनेजर प्रतीक (Prateek) , मृत्युंजय यादव (Mrityunjay Yadav) और समीरुद्दीन (Sameeruddin) यह अन्य आरोपियों की पहचान है।

 

 

 

Related posts

Expressway पर स्लीपर बस की टैंकर से भिड़ंत 18 की मौत 19 घायल , PM ने जताया दुख।

Awaaz India TV

मुंबई में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के छात्र की रहस्यमय मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Awaaz India TV

बदलापुर स्कूल बलात्कार मामले के बाद महाराष्ट्र में हफ्ते भर में बढे बलात्कार के मामले।

Awaaz India TV

Rahul Gandhi ने लोकसभा में फिर एक बार किया “महाभारत” का जिक्र, “अर्जुन” की तरह मुझे मेरा लक्ष दिख रहा है।

Awaaz India TV

IMD की चेतावनी, Mumbai और Thane में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना

Awaaz India TV

मैं सिर झुकाकर अपने भगवान छत्रपति शिवाजी महाराज से माफी मांगता हूं–आखिर माफी मांगी पीएम मोदी ने

Awaaz India TV

Leave a Comment