Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

 MP Chhindwara Crime : घर में ही निकला हैवान , 8 लोगों को मारकर फिर ली खुदकी जान।  

MP Chhindwara Crime : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara) से दिल दहलाने वाली खबर आई है । माहुलझिर थाना क्षेत्र के बोदल कछार गांव में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में घर के मुखिया ने ही परिवार के 8 लोगों को मौत के घाट पहुंचा दिया।  परिवार की हत्या करने के बाद खुद ले ली फांसी। छिंदवाड़ा (Chhindwara) में रहने वाले दिनेश उर्फ भूरा ने घर में सो रहे परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में पत्नी, मां, भाई, भाभी, भतीजी-भतीजे शामिल हैं।

आरोपी घर से 150 मीटर दूर जाकर एक पेड़ से फांसी लेकर खुदकी जान ले ली। पड़ोसियों के बुलावे पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पता चला है की , तामिया तहसील में माहुलझिर थाना क्षेत्र का बोदल कछार गांव आदिवासी बहुल है। SP मनीष खत्री (Manish Khatri) दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि वारदात 28-29 मई की रात 3 बजे की है। आरोपी दिनेश ने कुल्हाड़ी से 23 साल की पत्नी, 55 वर्षीय मां, 35 साल के भाई, 30 साल की भाभी, 16 साल की बहन, 5 वर्षीय भतीजा और 4 व डेढ़ साल की दो भतीजियों को मार डाला। जिस वक्त आरोपी ने हमला किया, सभी सो रहे थे। पूरे घर में शव बिखरे पड़े थे।

SP ने बताया कि आरोपी की शादी 21 मई को हुई थी। हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा अभी तक सामने नहीं आया है। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पता चला है की, आरोपी मानसिक रूप से डिस्टर्ब था, उसका इलाज होशंगाबाद में चल रहा था। वही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने पुरे गांव को सील कर दिया है।

Related posts

दिल्ली की मंत्री Atishi Marlena ने मानसून के लिए बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए लोहा पुल और यमुना नदी का दौरा किया।

Awaaz India TV

Munjya Success Bash: फिल्म की सक्सेस बैश में नजर आए Varun Dhawan और Shraddha Kapoor।

Awaaz India TV

Janhvi Kapoor बीमार, Food Poisoning के कारण अस्पताल में एडमिट

Awaaz India TV

Electoral Bonds: एक अप्रैल, 2019 से 15 फरवरी, 2024 तक कुल 22,217 चुनावी बॉण्ड खरीदे गए : भारतीय स्टेट बैंक

Awaaz India TV

Uttar Pradesh: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले पर भिड़े शिवपाल यादव और केशव प्रसाद मौर्य, लगाए ये आरोप

Awaaz India TV

अहमदाबाद से मुंबई जा रही एक्सप्रेस सूरत के पास दो हिस्सों में बंट गयी।

Awaaz India TV

Leave a Comment