Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Lok Sabha Election 2024 Result :महाराष्ट्र में BJP का खराब प्रदर्शन,Devendra Fadnavis ने की इस्तीफे की पेशकश।

Lok Sabha Election 2024 Result : महाराष्ट्र में BJP सिर्फ 9 लोकसभा सीटें जीती है, जबकि उसके गठबंधन सहयोगी शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और NCP (अजित पवार) ने क्रमश: 7 और 1 सीटों पर विजय पताका लहराई। राज्य की 48 सीटों में से जहां NDA को सिर्फ 17 सीटें मिलीं, वहीं इंडिया ब्लॉक को 30 सीटों पर जीत मिली। महाराष्ट्र में BJP के इस खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए देवेंद्र फड़नवीस (Devendra Fadnavis) ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की है।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘महाराष्ट्र में बीजेपी को जो झटका लगा उसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं, क्योंकि पार्टी का नेतृत्व मैं कर रहा था।मैं विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में भारतीय जनता पार्टी को पूरा समय देना चाहता हूं. मैं BJP आलाकमान से अनुरोध कर रहा हूं कि वे मुझे सरकार की जिम्मेदारी से मुक्त कर दें ताकि मैं आगामी चुनावों के लिए पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर सकूं.’

उन्होंने जनता का शुक्रिया अदा करते हुए आगे कहा कि कुछ सीटों पर किसानों के मुद्दों ने प्रमुख भूमिका निभाई तो इसके साथ साथ संविधान में बदलाव के झूठे प्रचार ने भी कुछ मतदाताओं को प्रभावित किया। साथ ही मुसलमानों और मराठा आंदोलन का भी वोटों पर असर पड़ा।

Related posts

मदरसे में छापते थे जाली नोट…! यूपी पुलिस ने पकड़ा मौलवी समेत कुछ और लोगों को

Awaaz India TV

‘Munjya’ Collection: weekend में Box Office पर छायी “Munjya “।

Awaaz India TV

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति गठबंधन के 9 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद CM Eknath Shinde ने जाहिर की ख़ुशी।

Awaaz India TV

Kitchen Spices Hacks : घर बैठे करें मसालों की जांच, संपूर्ण गाइडेंस

Awaaz India TV

मुंबई में निकलेगा Team India का Victory Parade, पुलिस ने जारी किया अलर्ट 7 सड़कें रहेंगी बंद।

Awaaz India TV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को देंगे 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, रखेंगे 553 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की नींव

Awaaz India TV

Leave a Comment