Awaaz India TV
Desh Ki Baat sports Top Headlines

T20 world cup 2024 IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे Rohit Sharma ।  

T20 world cup 2024 IND vs PAK: 5 जून को इंडिया की आयरलैंड (IRE) के पहले T20 world cup 2024 मैच के बाद आज सभी की नजर इंडिया और पाकिस्तान के मैच पर है। वही इंडिया ने पिछले मैच में आयरलैंड (IRE) को 8 विकेट से हराकर जीत हासिल की। वही मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन्जुरेड भी हो गए थे। इंजरी के के कारण वह पिछले मैच में अर्धशतक पूरा कर वापस लौट गए थे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के इंजरी के चलते फैंस को सवाल था कि वह अगली मैच खेल पाएंगे कि नहीं।


फैंस के इन सवालों का जवाब सामने आ गया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस करते देखा गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित के अंगूठे में भी हल्की चोट लगी थी, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर भी उतरेंगे। भारत ने T20 World Cup 2024 के पहले मैच में रोहित और विराट कोहली (Virat Kohali) को ओपनिंग का मौका दिया था।  वही अंदाजा लगाया जा रहा है कि , पाक के खिलाफ बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में खूब पसीना बहाया। रोहित और विराट कोहली (Virat Kohali) ने काफी देर तक बैटिंग प्रैक्टिस की। रोहित ने बैटिंग के साथ-साथ फील्डिंग की भी प्रैक्टिस की है।

बता दे की , USA के खिलाफ हुई पाकिस्तान की पहली मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। वही आज (9 जून) भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ शाम 8 बजे नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (NCICS) में मुकाबला करेंगे।

Related posts

20 फीट ऊपर उड़कर नाले में जा गिरी Rickshaw, JCB की मदद से निकाला बाहर l

Awaaz India TV

साधु के भेस में शैतान! वो महाठग जिसने सीबीआई को 20 साल तक 5 राज्यों में दौड़ाया

Awaaz India TV

सूरत, मुंबई और दिल्ली में ED की छापेमारी, करोड़ों की रकम जब्त

Awaaz India TV

Munjya Success Bash: फिल्म की सक्सेस बैश में नजर आए Varun Dhawan और Shraddha Kapoor।

Awaaz India TV

Breast Cancer के उपचार के बीच में Hina Khan ने कटे बाल, कहा  “मैं जीत चुनती हूं”

Awaaz India TV

Social Media की चकाचौंध के चक्कर में गवा दी जान ।

Awaaz India TV

Leave a Comment