Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Manipur Violence: मणिपुर के CM के काफिले पर उग्रवादियों ने हमला किया ।

Manipur Violence मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर उग्रवादियों ने कांगपोकपी जिले में घात लगाकर हमला कर दिया। ख़बर है कि इसमें एक जवान घायल हुआ है। उग्रवादी कांगपोकपी जिले में घात लगाकर बैठे थे और जब मुख्यमंत्री का सुरक्षा काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था तभी उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के समीप कोटलेन गांव के पास गोलीबारी अब भी जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री बीरेन सिंह अभी दिल्ली से इंफाल नहीं पहुंचे हैं। वह जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे।’’ संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार को जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय और कम से कम 70 मकानों में आग लगा दी थी।

पिछले साल लगातार हिंसा की आग में जलने वाला मणिपुर एक बार फिर इसकी चपेट में आ गया है। अहम बात यह है कि अब जिरिबाम जिले में हिंसा शुरू हुई है, जो कि अब तक इससे बचा हुआ था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी राज उग्रवादी 3-4 बोट से पहुंचे थे और उन्होंने कई घरों और पुलिस चौकियों में भी आग लगा दी थी। इसके बाद अब दोबारा पुलिस पर हमला हुआ है।

Related posts

जघन्य हत्या का आरोपी कन्नड़ एक्टर दर्शन जेल में सिगरेट पीता, वीडियो कॉल करता दिखा, सात जेल अधिकारी सस्पेंड

Awaaz India TV

IndiGo Flight Bomb Threat: फर्ज़ी निकली दिल्ली से वाराणसी जा रही IndiGo Flight में बम की ख़बर।

Awaaz India TV

Rahul Gandhi ने लोकसभा में फिर एक बार किया “महाभारत” का जिक्र, “अर्जुन” की तरह मुझे मेरा लक्ष दिख रहा है।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result: Rahul Gandhi 28 हजार वोट से आगे

Awaaz India TV

Noida सेक्टर 26 के मकान में Short Circuit की वजह से लगी भीषण आग।

Awaaz India TV

Pulwama Encounter: Pulwama में दहशतगर्दों के ठिकाने में लगी आग।

Awaaz India TV

Leave a Comment