Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Shikhar Bank Scam :”ये सरासर झूठ है, मैंने शिखर बैंक क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती नहीं दी” Anna Hazare नाराज

Shikhar Bank Scam : पिछले दिनों देश के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे को लेकर चर्चा गर्म थी कि उन्होंने महाराष्ट्र शिखर बैंक घोटाला मामले में मुंबई पुलिस की अतिरिक्त क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देने का फैसला किया है। वे अजित पवार से जुड़े मामले में विरोध याचिका दायर करेंगे और शिखर बैंक घोटाला मामले में एक्स्ट्रा क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देंगे। लेकिन अब अन्ना ने इस खबर को झूठ बताया है।

दरअसल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा शिखर बैंक घोटाले में अजित पवार और उनकी पत्नी सांसद सुनेत्रा पवार को क्लीन चिट देते हुए पुलिस ने इस कथित घोटाले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। इस रिपोर्ट के खिलाफ वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे द्वारा अदालत में याचिका दायर करने की खबर व्यापक रूप से प्रसारित की गई थी।इस पर एनसीपी की ओर से भी प्रतिक्रियाएं दी गईं। लेकिन अब खुद अन्ना हजारे ने इस बारे में कुछ बातें साफ कर दी हैं‌‌।

अन्ना हजारे का कहना है कि ” मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे है;” वे रालेगणसिद्धि में बोल रहे थे। अन्ना हजारे ने कहा,”मैं इस मुद्दे पर कभी नहीं बोलता, मैंने कभी नहीं बोला लेकिन जब इसमें मेरा नाम आया तो मैं चौंक गया। पंद्रह साल पहले मैंने इस मामले के खिलाफ आवाज उठाई थी लेकिन अब मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है।”
ग़ौरतलब है कि शिखर बैंक ने 2005 से 2010 के बीच राज्य में सहकारी चीनी मिलों, सहकारी धागा मिलों, कारखानों और अन्य कंपनियों को 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक लोन बांटे थे। बाद में पता चला कि यह सभी लोन गलत तरीके से दिए गए थे।

Related posts

सिंधुदुर्ग किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर संजय राउत ने रविंद्र चव्हाण से इस्तीफा देने की मांग की।

Awaaz India TV

 Praful Patel के दावे पर कांग्रेस नेता Balasaheb Thorat ने कहा, “वो कहते रहते हैं, इसमें कोई दम नहीं है।

Awaaz India TV

Expressway पर स्लीपर बस की टैंकर से भिड़ंत 18 की मौत 19 घायल , PM ने जताया दुख।

Awaaz India TV

Viral हो रही पुरानी वीडियो पर DRM ने दिया जवाब कहा, पुराने वीडियो फैलाकर दहशत पैदा न करें।

Awaaz India TV

Diamonds In Noodles: गोल्ड छुपाने की तरकीब हो गयी फ़ैल।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result :BSP की हार का जिम्मेदार मुस्लिम समाज-Mayawati।

Awaaz India TV

Leave a Comment