Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Rahul Gandhi के नेता प्रतिपक्ष बनने पर Sanjay Raut बोले, अब PM Modi बार-बार सदन छोड़कर भागेंगे नहीं।

Rahul Gandhi Leader of Opposition: लोकसभा में राहुल गांधी नेता विपक्ष बने हैं। राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनते ही शिव सेना (UBT) सांसद संजय राउत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। संजय राउत ने राहुल गांधी को नेता विपक्ष बनने के लिए बधाई दी है।

संजय राउत ने कहा, “अब पीएम मोदी को सदन में बैठना पड़ेगा। राहुल गांधी सदन में लोकतंत्र के चौकीदार हैं। राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने से सदन की कार्यवाही में फर्क आएगा। सरकार के रवैये में फर्क आएगा। अब पीएम मोदी बार-बार सदन छोड़कर भागेंगे नहीं। उनको बैठना पड़ेगा, क्योंकि राहुल गांधी बैठे रहेंगे। हमने संदेश दिया कि लोकसभा में बहुत मजबूत विपक्ष और उसका मजबूत नेता है”।

संजय राउत ने आगे कहा, “ये एक प्रतीकात्मक लड़ाई है। आज एक परंपरा का भी पालन किया है। चुनाव नहीं होने दिया, लेकिन इन्हीं में से संदेश दिया है कि आपके सामने अभी लोकसभा में एक बहुत ही मजबूत विपक्ष बैठा है, और एक बहुत ही मजबूत विपक्ष का नेता बैठा है”।

Related posts

Hardik Pandya and Natasa rift: Hardik Pandya और Nataša Stanković के रिश्ते में आयी दरार ?

Awaaz India TV

 BJP राज में चल रही चिकित्सा व्यवस्था पर सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav के तीखे बोल।

Awaaz India TV

आमिर खान और रजनीकांत फिर साथ नजर आएंगे 30 साल बाद, फिल्म ‘कुली’ में

Awaaz India TV

Delhi DTC Bus Accident : ओवर स्पीड के चलते आपस में भिड़ी दो DTC बस।

Awaaz India TV

Maharashtra Lok Sabha Election : Nilesh Lanke ने BJP पर लगा रुपए बांटने का आरोप।

Awaaz India TV

Paris Olympics 2024 में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को Mallikarjun Kharge ने दी शुभकामनाएं ।

Awaaz India TV

Leave a Comment