Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Expressway पर स्लीपर बस की टैंकर से भिड़ंत 18 की मौत 19 घायल , PM ने जताया दुख।

Unnao Road Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और टैंकर के बिच जोरदार टक्कर हो गयी है। इस हादसे में करीब 18 लोगों की मौत हो गयी है और लगभग 20 लोग घायल हो गए है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर टैंकर के साथ टक्कर हो गयी। यह हादसा बुधवार सुबह करीब छह बजे टैंकर को ओवरटेक करते समय बस टैंकर से टकरा जाने के कारण हुआ।

इसको हादसे के को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने X पर पोस्ट शेयर कर दुख जताया है। PM मोदी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को हरसंभव मदद में जुटा है”:


साथ ही हादसे में झुंज रहे लोगों के लिए प्रधानमंत्री ने रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। उन्नाव में दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये दिए जायेंगे। वही घायल लोगों को 50 हजार रुपये दिए जायेगे।

 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख जताते हुए पोस्ट में लिखा, “उन्नाव, उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ऐसी आकस्मिक  मृत्यु का शिकार हुए लोगों के परिवार के सदस्यों के प्रति मैं गहन शोक संवेदनाएँ व्यक्त करती हूँ तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ”।

 

Related posts

आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे पंकज उधास, अंतिम दर्शन के लिए पहुँचे बॉलीवुड के सितारे

Awaaz India TV

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को दी बड़ी राहत, बारिश, ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का 24 घंटे में मुआवजे का आदेश 

Awaaz India TV

Paris Olympics 2024 में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को Mallikarjun Kharge ने दी शुभकामनाएं ।

Awaaz India TV

Bharti Singh Hospitalised : पेट दर्द ने पंहुचा दिया Hospital।

Awaaz India TV

जल्द ही शाहरुख खान के पड़ोसी बनेंगे दीपिका -रणवीर, खरीदा नया आशियाना

Awaaz India TV

Manohar Nalge Death: Mumbai में मतदान केंद्र के शौचालय के अंदर मृत मिले Polling Agent।

Awaaz India TV

Leave a Comment