Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Barsatein-मौसम प्यार का, के एक साल पूरे होने पर Kushal Tandon ने शेयर किया दिल छू लेने वाला नोट।

Kushal Tandon Insta Post: बरसातें मौसम प्यार का शो का अंत कुछ महीने पहले ही हो चुका है।हालांकि, शो के कलाकार लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। कुशल टंडन और शिवांगी जोशी शो के मुख्य कलाकार थे। वही शो को 1 साल हो चुके है। शो के 1 साल पूरा होने के अवसर पर शो के लीड कुशल टंडन ने सोशल मीडिया पर अपनी मनमोहक पोस्ट से फैंस का ध्यान खींचा है। कुशल ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए शो के निर्माताओं और कलाकारों और क्रू को धन्यवाद दिया और साथ ही सेट पर की कुछ तस्वीरें और BTS विडियो (Behind The Scenes) भी शेयर किये।


कुशल टंडन ने शेयर किये पोस्ट में लिखा, “एक साल बरसातें का, एक साल आनंद का, एक साल ऐसे बंधन का जो अटूट है। आप कुछ परियोजनाओं से जुड़ते हैं और वे आपके दिल को छू जाते हैं, बरसातें एक ऐसी परियोजना थी… एक साल बीत गया है और ऐसा लगता है जैसे कल ही हम इसकी शूटिंग कर रहे थे। इस शो ने मुझे ढेर सारी यादें, ढेर सारी मस्ती, मौज-मस्ती, खुशियां दी हैं… हमेशा मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद @ektarkapoor, @बालाजीटेलफिल्म्सलिमिटेड और @सोनीटीवीऑफिशियल की पूरी टीम और शो से जुड़े हर व्यक्ति को धन्यवाद और अंत में हमारे प्यारे, प्रशंसक हमेशा खुश और सहायक परिवार जिनका बिना बरसातें पूरा नहीं होता”।

बरसातें मौसम प्यार का की शुरुआत एक पत्रकार आराधना की कहानी से हुई थी, जिसे अपने बॉस रेयांश के अशिष्ट व्यक्तित्व के बावजूद उससे प्यार हो जाता है। अपने-अपने परिवारों के गहरे रहस्यों के बीच अराधना और रेयांश का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव से गुजरता है। हालाँकि, अरांश (आराधना और रेयांश) हर मुश्किलों से बड़े बहदुरे से लड़ते है।

Related posts

Press Conference जारी कर Alka Lamba ने खड़ी की 3 बड़ी मांग, 29 जुलाई को देशव्यापी आंदोलन की होगी शुरूआत ।

Awaaz India TV

Rahul Gandhi ने तेलंगाना में “फसल ऋण माफी योजना” 2024 के दूसरे चरण के शुभारंभ पर बधाई दी।

Awaaz India TV

UP Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में महिला ने Manoj Tiwari को बनाया बंधक।

Awaaz India TV

UP के गोंडा में पटरी से उतरे Dibrugarh Express के 10 डिब्बे, 4 की मौत और कई घायल

Awaaz India TV

UP के मुस्लिम परिवारों को बांग्लादेशी बताकर पीटने वाले पिंकी को गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Awaaz India TV

शिवसेना सुप्रीमो Uddhav Thackeray आज मातोश्री पर कार्यकर्ताओं संग मनाया अपना जन्मदिन।

Awaaz India TV

Leave a Comment