Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

वर्ली Hit and Run के पीड़िता के परिवार के संग Aditya Thackeray ने की मुलाकात

Worli Hit and Run: मुंबई में रविवार की सुबह वर्ली इलाके में शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर ने अपनी BMW को तेजी से चलाते हुए स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। स्कूटी पर पीछे बैठी महिला कावेरी नखवा गिरकर कार की चपेट में आ गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वही कावेरी के पति प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद मिहिर फरार हो गया था। मुंबई की एक अदालत ने मुख्य आरोपी मिहिर शाह को 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

वही आज (10 जुलाई) शिव सेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस विधायक असलम शेख, पूर्व नगरसेविका हेमांगी वर्लिकर और उपविभागीय प्रमुख हरीश वर्लिकर के साथ मिलकर हिट एंड रन के पीड़िता के परिवार के साथ मुलाकात की। मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया। आदित्य ठाकरे ने पोस्ट में लिखा,

“आज नखावा परिवार से मुलाकात हुई। इस मौके पर कांग्रेस विधायक असलम शेख, पूर्व नगरसेविका हेमांगी वर्लीकर, उपविभागीय प्रमुख हरीश वर्लीकर साथ थे। कावेरीताई और नखावा परिवारों के साथ हुई घटना मन को झकझोर देने वाली है। मुंबई में इतना भयानक मर्डर कभी नहीं हुआ। ये किसी तरह की हीट एंड रन नहीं बल्कि हत्या है।इस मामले में आरोपी मिहिर राजेश शाह को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। क्या उसके घर पर बुलडोजर चलेगा?”।

Related posts

Lok Sabha Election 2024 Result :जनता मेरे लिए भगवान है–Shivraj Singh

Awaaz India TV

बेंगलुरु के हेब्बाल फ्लाईओवर पर बस ने नियंत्रण खोकर कई वाहनों मरी टक्कर।

Awaaz India TV

नालासोपारा पश्चिम के नाला गांव में झील में डूबने से 37 वर्षीय युवक की मौत

Awaaz India TV

MSCB Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने शरद पवार के पोते रोहित पवार की चीनी मिल को किया कुर्क

Awaaz India TV

Bhima River Boat Incident : Bhima River में पलटी यात्रियों से भरी नाव, 6 लापता ।

Awaaz India TV

American विश्वविद्यालयों के अध्ययन क्रम में शिवसेना प्रमुख Balasaheb Thackeray और Shiv Sena का इतिहास ।

Awaaz India TV

Leave a Comment