Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

‘तलाक’ वाला पोस्ट, क्यों लाइक किया था Abhishek Bachchan ने, जानकर सब चौंक उठे

Abhishek & Aishwarya Divorce Rumours: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को 17 साल हो चुके हैं। पर पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें भी तेज हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में यह कपल शरीक तो हुआ, लेकिन अलग-अलग पहुंचने पर इनके बीच सब कुछ ठीक नहीं होने की खबरों ने तूल पकड़ लिया। मामला और भी गरम हो गया, जब अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर तलाक से जुड़ी एक पोस्ट को लाइक किया। अब इसका असली कारण सामने आ चुका है।

रेडिट पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें एक अखबार में तलाक पर छपे लेख का जिक्र है। उस लेख में ऐश्वर्या के करीबी दोस्त और मुंबई के नामचीन साइकियाट्रिस्ट डॉक्टर ज़िराक मार्कर के इनपुट शामिल थे। उस पोस्ट को अभिषेक बच्चन ने लाइक किया। इसी बात को लेकर ऐश्वर्या से उनके खराब संबंध की अफवाह फैलने लगी। उस पोस्ट में लिखा था, ‘जब प्यार करना आसान नहीं रह जाता। लंबे समय से शादीशुदा कपल अब अलग हो रहे हैं। इनके फैसले आखिर किस कारण से प्रभावित हैं और ग्रे तलाक के बढ़ने का कारण क्या है?’
बता दें कि ऐश्वर्या और ज़िराक मुंबई में जय हिंद कॉलेज में साथ-साथ पढ़ते थे। ज़िराक और उनकी पत्नी, पैरेंट कोच प्रिया मार्कर अक्सर ऐश्वर्या, अभिषेक और उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ छुट्टियां मनाते देखे जाते हैं।

बहरहाल अभिषेक द्वारा तलाक की इस पोस्ट को लाइक करने का असल कारण सामने आने के बाद इन दोनों के फैन्स ने चैन की सांस ली है। एक ने कमेंट किया, ‘क्या ये सिर्फ मैं ही था, जिसे लगा कि अभिषेक के पोस्ट को पसंद करने का कोई दूसरा मतलब नहीं था और वह बस ऐसे ही किया गया था।’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘अच्छा है इनके बीच ऐसा कुछ नहीं है।’

Related posts

‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’ संग गठबंधन और नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र देखते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी के लिए खड़े किये सवाल

Awaaz India TV

Ayesha Khan ने एक दुर्घटना में दिल दहला देने वाली मौत देखी, Post कर शेयर की DETAILS।

Awaaz India TV

विनेश फोगाट की वतन वापसी, पैतृक गांव रवाना, मिलेंगे 1 करोड़ रु.और नौकरी

Awaaz India TV

गुजरात में भारी बारिश के चलते “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” की ओर जाने वाली सड़क टूटी, कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना

Awaaz India TV

खुशखबरी… नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया होली का तोहफा, महंगाई-भत्ते में 4% वृद्धि का ऐलान

Awaaz India TV

IPL T20 2024 : धोनी के Helicopter Shot ने भुलादि CSK की हार।

Awaaz India TV

Leave a Comment