Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

UP में दुकानों पर ‘जाति सूचक’ बोर्ड लगाने पर Supreme Court की अंतरिम रोकं

Supreme Court Restrains UP Govt: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रियों के रास्ते पर पड़नेवाले होटलों और ढाबों पर उनके मालिकों का नाम लिखने पर अंतरिम रोक लगा दी है। गत दिनों लिए गये यूपी सरकार के इस फैसले पर देश भर में बहस जारी थी। जस्टिस हृषिकेष राय और एस वी एन भट्टी की पीठ ने  कहा कि दुकानदारों को अपनी पहचान प्रकट करने की आवश्यकता नहीं है।

 

कोर्ट ने यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकारों को नोटिस जारी किया है औ शुक्रवार तक जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अल्पसंख्यकों की पहचान की जा रही है और उनका आर्थिक रूप से बहिष्कार किया जा रहा है। यह एक चिंताजनक स्थिति है।

दरअसल, योगी सरकार ने कांवड़ मार्ग पर दुकान मालिकों के नाम लिखने का आदेश दिया है, जिससे पता चले कि कौन दुकानदार हिंदू हैं और कौन दूसरी जाति का। एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स नामक एक एनजीओ ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी।

Related posts

जल्द ही शाहरुख खान के पड़ोसी बनेंगे दीपिका -रणवीर, खरीदा नया आशियाना

Awaaz India TV

Team India: धर्मशाला में जीत के बाद BCCI का बड़ा ऐलान, प्लेयर्स पर होगी पैसों की बारिश

Awaaz India TV

‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’ संग गठबंधन और नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र देखते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी के लिए खड़े किये सवाल

Awaaz India TV

Manipur Rolling Booth Firing : EVM में हुई तोड़फोड़।  

Awaaz India TV

17 महीने बाद मनीष सिसोदिया को जमानत मिली, अब अरविंद केजरीवाल का नंबर कब?

Awaaz India TV

सापूतारा घाट में एक बस के खाई में गिरने से 2 बच्चों की मौत, घायलों को अस्पताल में किया भर्ती।

Awaaz India TV

Leave a Comment