Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

“भारतीयों से भी बदतर हैं अमेरिकी…” Kamala Harris को कॉल गर्ल कहने वालों पर भड़कीं Kangana Ranaut

Kangana on Kamala Harris Memes: एक्ट्रेस और पॉलिटीशियन कंगना रनौत ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर महिला विरोधी मीम्स बनाने वाले नेटीजन्स को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी पिछड़े हुए हैं और भारतीयों से भी बदतर हैं। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा राष्ट्रपति पद की दौड़ से अपना नाम वापस लेने और कमला हैरिस का समर्थन करने के बाद, हैरिस के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई सेक्सिस्ट मीम्स बनाए गए हैं।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने एक मीम शेयर किया जिसमें कमला हैरिस को “कॉल गर्ल” के रूप में चित्रित किया गया है। इस मीम में सैनफ्रांसिस्को के पूर्व मेयर विली ब्राउन के साथ हैरिस की एक तस्वीर है, जिसमें हैरिस को 1990 के दशक की “हाई-एंड कॉल गर्ल” बताया गया है।

कंगना ने कहा,”वे डेमोक्रेट्स का समर्थन नहीं करती हैं, लेकिन अमेरिका में एक बुजुर्ग महिला राजनीतिज्ञ, जो कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल रह चुकी हैं, को इस हद तक सेक्सिज्म का सामना करना पड़ रहा है ! ईमानदारी से कहें तो ये अमेरिकी खुद को बहुत आधुनिक समझते हैं, लेकिन ये भारतीयों से भी बदतर और पिछड़े हैं! शर्म की बात है!” कंगना ने अपनी स्टोरी में कहा।

Related posts

Kanchanjunga Express Accident : मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद -रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw

Awaaz India TV

Uttar Pradesh : बच्चे की Shikha काटने के बाद पिता ने St. Mary’s School पर दर्ज की FIR।

Awaaz India TV

Chacha Vidhayak Hain Humare 3 : एक नई मजेदार यात्रा की शुरुआत।

Awaaz India TV

Team India के Victory Parade पर विधायक Rohit Pawar का बड़ा बयान, हम विश्व कप जीत गए, लेकिन

Awaaz India TV

कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान: हर गरीब महिला को सालाना 1 लाख और 50% आरक्षण

Awaaz India TV

शक के चलते पति ने दिन दहाड़े किया पत्नी पर हमला, फिर काट ली अपनी कलाई।

Awaaz India TV

Leave a Comment