Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Kargil Vijay Diwas पर कारगिल विजय श्रद्धांजलि समारोह में PM Modi ने शहीदों को दी सलामी।

Kargil Vijay Diwas: भारत आज कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कारगिल विजय दिवस श्रद्धांजलि समारोह में शिरकत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल के द्रास पहुंचकर इस जंग में शहीद होने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और साथ ही कारगिल वॉर मेमोरियल का दौरा किया।

भाषण देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरा सौभाग्य है कि कारगिल युद्ध के समय मैं एक सामान्य देशवासी के रूप में अपने सैनिकों के बीच था। आज जब मैं फिर कारगिल की धरती पर हूं, तो स्वाभाविक है कि वो स्मृतियां मेरे मन में ताजा हो गई हैं। मुझे याद है कि किस तरह हमारी सेनाओं ने इतनी ऊंचाई पर, इतने कठिन युद्ध ऑपरेशन को अंजाम दिया था।मैं देश को विजय दिलाने वाले ऐसे सभी शूरवीरों को आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं।मैं उन शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने कारगिल में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।


पीएम मोदी ने आतंकवाद का समर्थन करने वाले पाकिस्तान का चेहरा उजागर करते हुए कहा, “पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा।  पाकिस्तान ने अतीत में जितने भी दुष्प्रयास किए, उसे मुंह की खानी पड़ी है। वो आतंकवाद और प्रॉक्सी वॉर के सहारे अपने आप को प्रासंगिक बनाए रखने का प्रयास कर रहा है।लेकिन आज मैं उस जगह से बोल रहा हूं, जहां से आतंक के आकाओं को मेरी आवाज सीधे सुनाई पड़ रही है। मैं आतंकवाद के इन सरपरस्तों को कहना चाहता हूं कि उनके नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।आतंकवाद को हमारे जांबाज पूरी ताकत से कुचलेंगे, दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”

आगे पीएम मोदी ने कहा, “कुछ ही दिन बाद 5 अगस्त को आर्टिकल 370 का अंत हुए 5 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं।जम्मू-कश्मीर आज नए भविष्य की बात कर रहा है, बड़े सपनों की बात कर रहा है। जम्मू-कश्मीर की पहचान G-20 जैसी global summit की अहम बैठक करने के लिए हो रही है।Infrastructure development के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में tourism sector भी तेजी से grow कर रहा है।

Related posts

Dombivli Boiler Blast Video : Dombivli के Factory में Boiler फटने से लगी आग।  

Awaaz India TV

23 जुलाई को वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman के बजट पेशी के पहले Supriya Shrinate ने खड़े किये कुछ सवाल।

Awaaz India TV

Haridwar से 101 किलो जल ले कर Kanwar पहुंचा युवा कावड़िया Prem Sharma।

Awaaz India TV

Malviya Harassment Allegations: BJP के IT सेल चीफ Amit Malviya पर यौन शोषण के आरोप, कांग्रेस द्वारा जल्द कार्रवाई की मांग।

Awaaz India TV

Indore Rave Parties : इंदौर बना Rave Parties का अड्डा, Rave Partie मैनेजर ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Awaaz India TV

Mismatched Season 3: Actors ने शेयर की Season Wrap की तस्वीरें।

Awaaz India TV

Leave a Comment