Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

गाजियाबाद में कांवड़ियों का उत्पात जारी, पलट दी पुलिस की गाड़ी और जमकर की तोड़फोड़ ।

Kanwariya created Ruckus in Ghaziabad: कांवड़ खंडित होने को लेकर कांवड़ियों का हंगामा और उनकी दादागिरी अभी जारी है। पहले मुज़फ्फरनगर (22 जुलाई), फिर रुड़की (24 जुलाई) और मेरठ (26 जुलाई) और अब गाजियाबाद में भी कांवड़ियों दबंगई भड़ती जा रही है। कांवड़ खंडित होने को लेकर कांवड़ियों ने उत्पात मचा रखा है। वही अब गाजियाबाद से कांवड़ियों के पुलिस की गाड़ी के साथ तोड़-फोड़ की खबर सामने आई है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। पुलिस की गाड़ी कांवड़िए से टकरा जाने पर कांवड़ियों ने यह उत्पात मचाया। सिर्फ गाड़ी के साथ तोड़-फोड़ ही नहीं बल्कि गुस्साए कांवड़ियों ने गाड़ी पलट भी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत कराया। और फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस से पहले भी खबर आई थी के, मेरठ में कार की टक्कर लगने के बाद कांवड़ियों ने कार सवार एक युवक को पकड़ कर खूब पीटा। साथ ही कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि कार चालक ने टक्कर मारकर कांवड़ खंडित कर दी। कार पर हमला कर, कार को तोड़ना शुरू कर दिया था। साथ ही कार चालक पर डंडे भी बरसाए थे।

Related posts

20 फीट ऊपर उड़कर नाले में जा गिरी Rickshaw, JCB की मदद से निकाला बाहर l

Awaaz India TV

Chembur LPG Cylinder Blast : LPG सिलेंडर के कारण हुआ Blast, 9 लोग घायल।  

Awaaz India TV

राज ठाकरे के काफिले के सामने शिव सेना (UBT) द्वारा किये प्रदर्शन पर संदीप देशपांडे की तीखी प्रतिक्रिया

Awaaz India TV

बरेली के होटल में मिली 28 वर्षीय लड़की की लाश, कटा हुआ था गला।

Awaaz India TV

हैदरबाद के सड़को पर निकली एक और “Victory Parade”, शानदार तरीकेसे किया Mohammed Siraj का स्वागत

Awaaz India TV

Buddha Purnima : सामाजिक एवं धार्मिक उत्सव ।

Awaaz India TV

Leave a Comment