Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Delhi के ओल्ड राजिंदर नगर Coaching Center की घटना के संबंध Akhilesh Yadav ने Om Birla को लिखा पत्र।

Akhilesh Yadav Letter: भारत की राजधानी दिल्ली में यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की शनिवार (27 जुलाई) को उनके कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से मौत हो गई। इस मामले में रविवार (28 जुलाई) को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।  वही इस घटना के संबंध में समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है।

अखिलेश यादव ने पत्र में लिखा, शून्य काल में मैंने नई दिल्ली में कल हुई दुर्घटना के संबंध में आपका ध्यान आकृष्ट करते हुए उल्लेख किया था कि पुराने राजेन्द्र नगर में चल रहे ” राव आई.ए.एस. कोचिंग सेंटर ” में हुई दर्दनाक घटना में तीन प्रतियोगी छात्रों की मौत ने जनमानस को झकझोर दिया है। इस घटना से अन्य प्रतियोगी छात्रों के मन में भय व्याप्त हो गया है तथा उनके भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।

अंत में अखिलेश यादव ने लिखा, आपसे अनुरोध है कि सरकार को निर्देश दिया जाए कि मृतक छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रूपये की मुआवजा राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाए साथ ही इस घटना की जिम्मेदारी तय कर सरकार अविलम्ब कठोर कार्रवाई करे।

Related posts

कैंसर से जूझ रहेजाने-माने मराठी अभिनेता विजय कदम का निधन

Awaaz India TV

नई हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर महुआ मोइत्रा ने SEBI अध्यक्ष को पूछे सवाल।

Awaaz India TV

Anant-Radhika की शादी के दौरान Kardashian बहनों ने मुंबई के Iskcon Temple में पूजा के बाद बच्चों को परोसा खाना।

Awaaz India TV

Olympics में Bronze Medal जितने पर PM Modi और राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने Swapnil Kusale को दी बधाई

Awaaz India TV

गाजियाबाद में कांवड़ियों का उत्पात जारी, पलट दी पुलिस की गाड़ी और जमकर की तोड़फोड़ ।

Awaaz India TV

Sangeeth Sivan : एक दिग्गज निर्देशक।

Awaaz India TV

Leave a Comment