Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Jharkhand में एक और ट्रेन हुई हादसे का शिकार, क़रीब 14 डिब्बे पटरी से उतरे।

Jharkhand Train Tragedy : झारखंड से एक और भीषण ट्रेन हादसा का मामला सामने आया है। ट्रैन के करीब 14 डिब्बे पटरी से उतरने की खबर है। झारखंड के चक्रधरपुर में हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के करीब 14 डिब्बे पटरी से उतर गए है। यह ट्रेन हादसा सुबह करीब 4.00 बजे झारखंड के टाटानगर के पास पोटोबेड़ा के सरायखेला क्षेत्र में हादसा हुआ है। हावड़ा से मुंबई की ओर जा रही हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12810) के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउटर और बड़ाबांबू के बीच हुआ है।

एक्सप्रेस ट्रेन के हादसे के समय बगल वाली पटरी पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। एक्सप्रेस ट्रेन की बोगियां उसी मालगाड़ी से जा टकराईं। हादसा इतना भयानक था कि ट्रेन के कई डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए, और स्पीड होने की वजह से टक्कर के चलते मुड़ गए। तस्वीरों में आप साफ देख सकते है हादसा कितना भयंकर है।हादसे में दो लोगों की मौत और लगभग बीस लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे की वजह का पता अभी तक नही चल पाया है।

रेलवे की मेडिकल टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंच चुकी और सभी घायलों को भारतीय रेलवे की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। रेलवे की तरफ से हादसे को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। जिससे यात्रियों और उनके परिवार जनों को आवश्यक जानकारी मिल सके और सहायता प्रदान की जा सके।

 

Related posts

Rahul Gandhi के भाषण पर Awadhesh Prasad ने कहा, “उन्होंने हिंदुओं के बारे नहीं कहा, उन्होंने BJP की मानसिकता के बारे में बात की”।

Awaaz India TV

ISRO प्रमुख एस सोमनाथ को कैंसर, Aditya-L1 की लॉन्चिंग के समय थे बीमार 

Awaaz India TV

फर्रुखाबाद में दो युवतियों के शव पेड़ से लटके मिले, दुष्कर्म और हत्या की आशंका

Awaaz India TV

Uttar Pradesh : बच्चे की Shikha काटने के बाद पिता ने St. Mary’s School पर दर्ज की FIR।

Awaaz India TV

Supreme Court के आरक्षण वाले निर्णय का विरोध, SC-ST संगठनों की ओर से 21अगस्त को भारत बंद का आह्वान

Awaaz India TV

IND VS IRE T20 World Cup 2024 : India का पहला T20 World Cup का पहला मुकाबला Ireland के साथ।

Awaaz India TV

Leave a Comment