Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Jaya Bachchan दोबारा भड़कीं, जब उन्हें पुकारा गया ‘Jaya Amitabh Bachchan’ नाम से

Jaya Bachchan Parliament Drama :अभिनेत्री और सपा सांसद जया बच्चन ने संसद में अपने नाम के साथ पति अमिताभ बच्चन का नाम जोड़ने पर सोमवार को दोबारा आपत्ति जताई। हालांकि, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन जया नाराजगी जताती रहीं। संसद टीवी पर दी गई ख़बर के अनुसार सोमवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सभापति धनखड़ ने कहा, ‘सप्लीमेंट्री नंबर 4, श्रीमती जया अमिताभ बच्चन…

’ इसके बाद जया बच्चन अपनी सीट से उठीं और उन्होंने सभापति से ही पूछा- ”सर आपको अमिताभ का मतलब पता है?” इस पर सभापति धनखड़ ने कहा, ”माननीय सदस्यगण, जो नाम इलेक्शन सर्टिफिकेट में आता है और जो यहां जमा किया जाता है, उसके अंदर बदलाव की प्रक्रिया है। 1989 में इस प्रक्रिया का लाभ मैंने खुद उठाया था। वो बदलाव की प्रक्रिया हमने हर सदस्य को बताई है।”

इस पर जया बच्चन ने कहा, ”नहीं सर, मुझे अपने नाम और अपने पति, दोनों पर बहुत गर्व है। मुझे अपने पति की उपलब्धियों पर भी काफी गर्व है। उनके नाम का मतलब है कि ऐसी आभा जो मिट नहीं सकती। मैं बहुत खुश हूं।” इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने जया बच्चन को सीट पर बैठने को कहा। इस पर जया बच्चन ने कहा- “चिंता मत कीजिए। यह ड्रामा नया शुरू हुआ है, जो पहले नहीं था।”

इसके बाद सभापति ने कहा, ”माननीय सदस्य गण, एक बार मैं फ्रांस गया था। वहां एक होटल में मैनेजमेंट ने मुझे बताया गया कि हर ग्लोबल आइकन के फोटो वहां हैं। मैं सीढ़ियों से ऊपर गया और मैंने देखा कि अमिताभ बच्चन की तस्वीर भी वहां थी। यह 2004 की बात है।  मैम, अमिताभ बच्चन पर पूरे देश को गर्व है।” इसके बाद जया बच्चन फिर अपनी सीट से उठीं और मनोहर लाल खट्टर की ओर इशारा कर कहा, ”इनके नाम के आगे इनकी पत्नी का भी नाम लगा दीजिए। सर मैं इसके खिलाफ नहीं हूं, लेकिन यह गलत है।” इसके बाद सभापति ने कहा, ”कई बार मैंने अपना परिचय डॉ. सुदेश पति के रूप में दिया है। …मैंने आपकी भावना का हमेशा आदर किया है।” इस पर जया ने कहा, ”सॉरी सर, पता नहीं था।”

इससे पहले शुक्रवार को जया बच्चन ने सदन में खुद को ‘जया अमिताभ बच्चन’ कहा था। इस पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की प्रतिक्रिया सराहनीय रही थी, वे जोर से हंस पड़े थे। हालांकि, इससे भी पहले राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जब अमिताभ बच्चन का नाम जोड़कर जया का नाम लिया तो अभिनेत्री ने नाराजगी जताई थी।

Related posts

नाशिक में दिन दहाड़े बेटी को छेड़ने वाले दरिंदे की भर रस्ते माँ ने की पिटाई।  

Awaaz India TV

पीएम मोदी आज पालघर में, 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे शिलान्यास, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Awaaz India TV

Hina Khan को हुआ Breast Cancer, कई Celebrities ने दी हिम्मत

Awaaz India TV

Online Gaming के चक्कर में 16 वर्षीय बालक ने 14वे मंजिल से लगायी छलांग।

Awaaz India TV

विधायकों के साथ बापा के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे Ajit Pawar

Awaaz India TV

बलात्कार की घटनाओं पर कड़े केंद्रीय कानून की आवश्यकता के पत्र पर जवाब न मिलने पर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा एक और खत।

Awaaz India TV

Leave a Comment