Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

शक के चलते पति ने दिन दहाड़े किया पत्नी पर हमला, फिर काट ली अपनी कलाई।

Girgaon Attempt to Murder Case: गिरगांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। गिरगांव में एक युवक ने युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। रिश्ते से युवक और युवती पति-पत्नी है। घटना दक्षिण मुंबई के गिरगांव में खादीलकर रोड की है। विरार के रहने वाले 30 वर्षीय शीतल चव्हाण बेलोसे पर उनके पति सागर बेलोसे ने सोमवार (5 अगस्त) की सुबह 9.30 बजे जान लेवा हमला किया।

दरअसल, शीतल चव्हाण बेलोसे और सागर बेलोसे की शादी को करीब १० से ज्यादा साल हो चुके है।  शादी से उन्हें एक 10 साल का बीटा भी है। करीब एक महीने पहले शीतल वैवाहिक विवादों के चलते अपना घर छोड़कर नालासोपारा में अपने मायके चली गई थी। कई बार मान मनौव्वल के बावजूद शीतल ने घर आने से मना कर दिया जिसके बाद पति को शक होने लगा की शीतल का किसी और से प्रेम प्रसंग है।

वही सोमवार (5 अगस्त) की सुबह पति सागर ने शीतल का गिरगांव स्थित उसके दफ्तर तक पीछा किया और सुबह 9.30 बजे धारदार हथियार से उस पर हमला किया और फिर अपनी कलाई काट ली। घटना के बाद राहगीरों दोनो को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पति सागर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के कारण उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Related posts

Kargil Vijay Diwas पर कारगिल विजय श्रद्धांजलि समारोह में PM Modi ने शहीदों को दी सलामी।

Awaaz India TV

international Labour Day : काम की गरिमा का उत्सव।

Awaaz India TV

Online Scammer: जर्नलिस्ट को scammer ने लगाया फ़ोन।

Awaaz India TV

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

Awaaz India TV

Air India Ground Staff : सामान की रक्षा करने वाले ही बने लापरवा।

Awaaz India TV

India vs England 5th Test: धर्मशाला में गरजा सरफराज का बल्ला, जमकर काटा बवाल देखें – VIDEO

Awaaz India TV

Leave a Comment