Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti sports Top Headlines

विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने के बाद बीजेपी को घेरते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पूछे सवाल।

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट ने 50 किग्रा वर्ग के स्पर्धा में चार बार के विश्व चैंपियन और मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता जापान की यूई सुसाकी को हराकर शानदार जीत हासिल करने के कुछ ही घंटों बाद यूक्रेन की ओक्साना लिवाच पर 7-5 से जीत के साथ ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था लेकिन अब वह पेरिस ओलिंपिक फाइनल का हिस्सा नहीं रही।

वही इस विषय पर मीडिया से बात करते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सरकार से कुछ सवाल पूछे है। मीडिया से बात करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 140 करोड़ देशवासी आज स्तब्ध हैं। भारतीय खेल इतिहास के लिए यह ‘ब्लैक डे’ है। देश की बेटी के खिलाफ, हरियाणा की बेटी के खिलाफ यह बहुत बड़ी नफरती साजिश है। पहले कुश्ती संघ के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण सिंह जो पीएम मोदी के चहेते संसद है। उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से विनेश फोगाट को प्रताडा उसके बाद दिल्ली की सड़कों पर 140 दिन तक संघर्ष करने के बाद उसे पुलिस से भाजपाइयों ने उसे घसिटवाया।


“भाजपा सरकार ने देश की बेटी पर FIR दर्ज कराया। इस सब के बाद भी विनेश फोगाट ने न हीं धैर्य खोया न ही शौर्य खोया बल्कि ओलंपिक में तिरंगा फहराया लेकिन अब एक साजिश के तहत उसे डिसक्वालीफाई करवा दिया गया। देश के सवाल बड़े सीधे है”।

– कौन है जिसे विनेश फोगाट की जीत हजम नहीं हुई?
– किसने देश की बेटी की पीठ में छुरा घोंपा?
– किसने ताकत का दुरुपयोग किया?
– किसका चेहरा बचाने के लिए ये साजिश हुई?

Related posts

Lok Sabha Election 2024 Result :गुड़गांव में 2,08,116 वोट से Raj Babbar आगे।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : Amitabh Bachchan के डायलॉग से चुनाव में पंगाl

Awaaz India TV

अब सबकी निगाहें “Singham Again” और “Pushpa 2” जैसे 10 सीक्वलों पर, क्या “Kalki” का रिकॉर्ड टूटेगा?

Awaaz India TV

Beware BOAT Users : आपका निजी देता हो सकता है डार्क वेब (Dark Web)पर लीक।

Awaaz India TV

यूपी में दबंगई की नई मिसाल, पुलिस से कहा, ‘वर्दी उतार दे तो दो मिनट में भूत बना दूंगा’

Awaaz India TV

National Panchayati Raj Day : गाँव के विकास की ऊंचाइयों को समर्पित

Awaaz India TV

Leave a Comment