Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

ऑनड्यूटी, यूनिफॉर्म में मॉडलिंग कर रही थी लेडी कॉन्स्टेबल, एस पी ने किया सस्पेंड

On Duty Modeling: एक्टिंग, मॉडलिंग का जुनून एक ऐसा जुनून है जिसके चक्कर में लोग अपनी नौकरी तक दांव पर लगा बैठते हैं। ऐसा ही रतलाम, एम पी की एक लेडी कॉन्स्टेबल के साथ भी हुआ। कॉन्स्टेबल को वर्दी में एक प्राइवेट कोचिंग क्लास का प्रचार करना महंगा पड़ गया। उस पर आरोप है कि उसने वर्दी में,ड्यूटी के दौरान एक कोचिंग क्लास का प्रचार किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद रतलाम पुलिस ने कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला आरक्षक द्वारा वर्दी में निजी कोचिंग संस्थान का प्रचार करना संज्ञान में आया है। जिस पर महिला आरक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित किया गया है। आगे विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।

लोगों ने भी सोशल मीडिया पर कमेंट किए हैं कि अब खाकी वर्दी का काम चौराहे पर ड्यूटी देना ही नहीं, बल्कि प्राइवेट कोचिंग क्लास का प्रमोशन करना भी है, जिसे मध्यप्रदेश पुलिस की आरक्षक बखूबी निभा रही है। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से निवेदन है कि पुलिस में लिए गये लोगों को वीडियो बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाए।

Related posts

Delhi Factory Fire: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 6 लोग घायल।

Awaaz India TV

Maharashtra Lok Sabha Election : Nilesh Lanke ने BJP पर लगा रुपए बांटने का आरोप।

Awaaz India TV

Milk Adulteration Test : दूध में पानी की मिलावट है या नहीं, जांचने का आसान तरीका

Awaaz India TV

Noida Logix Mall Fire: नोएडा के Logix Mall में लगी भीषण आग।

Awaaz India TV

उच्च सरकारी पदों पर ‘लेटरल एंट्री’ के माध्यम से 45 विशेषज्ञ नियुक्त के खिलाफ अखिलेश यादव ने किया आंदोलन का एलान।  

Awaaz India TV

मुंबई में निकलेगा Team India का Victory Parade, पुलिस ने जारी किया अलर्ट 7 सड़कें रहेंगी बंद।

Awaaz India TV

Leave a Comment