Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

“मुझे जेल में डाल दो, पर मेरी बीवी के पास मत भेजो”– एक पत्नी पीड़ित ‘मिसिंग’ इंजीनियर ने की पुलिस से रिक्वेस्ट

Bengaluru Missing Engineer: 4 अगस्त को लापता हुआ बेंगलुरु का एक इंजीनियर विपिन गुप्ता गुरुवार को नोएडा के एक मॉल के पास मिला। वह मॉल से मूवी देखकर बाहर निकल रहा था। उत्तरी बेंगलुरु के इस व्यक्ति को पुलिस शुक्रवार को वापस बेंगलुरु ले आई।सूत्रों के अनुसार , मॉल से बाहर आने पर उस इंजीनियर से जब सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बात की और उससे घर लौटने को कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया। उसने पुलिस से विनती की कि उसे जेल में डाल दिया जाए, लेकिन वापस उसकी पत्नी श्के पास न भेजा जाए।

उसने कहा, “आप मुझे जेल में डाल दीजिए, मैं वहीं रहूंगा… लेकिन वापस अपनी बीवी के पास नहीं जाऊंगा।” आखिरकार, वह तब जाने को राजी हुआ जब पुलिस ने उसे बताया कि उसकी पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी की शिकायत केवल उसकी मौजूदगी में ही बंद की जा सकती है।

पुलिस को दिए गए बयान में इंजीनियर ने बताया कि उसकी पत्नी उसे बात-बात में परेशान करती है, प्रताड़ित करती है। उसने कहा,”मैं उसका दूसरा पति हूं। जब मैं उससे तीन साल पहले मिला था, तब वह तलाकशुदा थी और उसकी एक बेटी थी, जो करीब 12 साल की थी। मैं कुंवारा था और उससे शादी करने के लिए राजी हो गया। हमारी एक आठ महीने की बेटी भी है… मेरी पत्नी मेरी आजादी की दुश्मन है! अगर मेरी प्लेट से चावल का एक दाना या चपाती का एक टुकड़ा भी गिर जाता है तो वह मुझ पर चिल्लाती है!…मुझे उसके अनुसार कपड़े पहनने चाहिए; मैं अकेले चाय का आनंद लेने के लिए बाहर नहीं जा सकता…।”

उसने यह भी बताया कि घर से निकलकर सबसे पहले वह बस से तिरुपति गया, और फिर उधर से ट्रेन पकड़कर भुवनेश्वर पहुंचा। वहां से वह दिल्ली गया और फिर नोएडा चला गया। चूंकि उनकी पत्नी ने उसके लापता होने की घोषणा करते हुए उसके वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड की थीं, इसलिए उसने अपना हुलिया बदलने की सोची और सिर मुंडवा लिया।

ख़बर के अनुसार इंजीनियर के लापता होने के बाद उसकी पत्नी श्रीपर्णा दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर दावा किया था कि पुलिस उनके लापता पति का पता लगाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रही है। उसने अपने पति के अपहरण की आशंका भी जताई थी‌‌। नेटिजंस भी उसकी पत्नी के समर्थन में आ गये। इस लिहाज से पुलिस पर प्रेशर पड़ रहा था‌। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को इंजीनियर का कोई सुराग नहीं मिला, क्योंकि उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा था।

पुलिस ने बस डिपो, ट्रेन स्टेशनों और हवाईअड्डे पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की , लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। घर से भागकर नोएडा पहुंचे इंजीनियर ने जब एक नया सिम खरीदा और अपने पुराने फोन पर इसका इस्तेमाल किया तो लोकेशन ट्रैश कर  पुलिस उसका पता लगाने में सफल रही।

Related posts

T20 World Cup चैंपियन Team India ने Pm Modi के साथ की मुलाकात।

Awaaz India TV

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने खारिज किया उनका ड्रग्स का मुकदमा

Awaaz India TV

MC Stan Cryptic Post : MC Stan ने अल्लाह से मांगी मौत की दुआ।

Awaaz India TV

PM Modi Meditation: 1 जून तक कन्याकुमारी में जारी रहेगी मोदी की ध्यान साधना।

Awaaz India TV

बिकाऊ है Kangana Ranaut का बांद्रा वाला बंगला, कीमत 40 करोड़…?

Awaaz India TV

नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो मां को ही मार डाला कलयुगी बेटे ने

Awaaz India TV

Leave a Comment