Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

बदलापुर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न पर प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र शक्ति आपराधिक कानून को मंजूरी देने का आग्रह किया ।

Badlapur Rape Case: महाराष्ट्र के बदलापुर के एक प्रमुख स्कूल के शौचालय में एक सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे द्वारा पिछले दिनों कथित तौर पर चार साल की दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के परिवार का आरोप है स्कूल ने एफआईआर दर्ज कराने में मदद नहीं की थी, जिसकी वजह से एफआईआर दर्ज होने में 12 घंटे से अधिक  समय लगा। हालांकि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

स्कूल में बच्चियों से छेड़छाड़ की घटना से गुस्साए पैरेंट्स ने पूरे जिले में आज यानी मंगलवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अभिभावकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए क्षेत्र के स्कूल मंगलवार को बंद रहे। पुलिस के मुताबिक स्कूल में घटना स्थल का सीसीटीवी बंद मिला। मामले की जांच में लापरवाही बरतने के कारण महिला पुलिस अधिकारी शुभदा शितोले का तबादला कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल, क्लास टीचर और स्टाफ की एक महिला को सस्पेंड कर दिया है।

वही 2 नाबालिग बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न मामले पर राज्य सभा के सदस्य और शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने X अकाउंट पर ट्वीट जारी कर राष्ट्रपति भवन से महाराष्ट्र शक्ति आपराधिक कानून को मंजूरी देने का आग्रह किया है। जारी किये पोस्ट में प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा,


“महाराष्ट्र के बदलापुर में स्कूल परिसर में दो युवा लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया गया; पूरा राज्य आक्रोशित है और न्याय चाहता है। मैं एक बार फिर आग्रह करती हूं @राष्ट्रपतिभवन महाराष्ट्र शक्ति आपराधिक कानून को मंजूरी देने के लिए, किसी अन्य बच्चे या महिला को इस उपहास का सामना नहीं करना पड़ेगा। महिलाओं की सुरक्षा की अनदेखी जारी रखना राज्य सरकार के लिए शर्म की बात है।”

Related posts

लाल किले पर पीम द्वारा किये गए संबोधन पर BSP चीफ मायावती ने निशाना साधा।

Awaaz India TV

उच्च सरकारी पदों पर ‘लेटरल एंट्री’ के माध्यम से 45 विशेषज्ञ नियुक्त के खिलाफ अखिलेश यादव ने किया आंदोलन का एलान।  

Awaaz India TV

शादी के 9 दिन बाद पति संग रोमांटिक हनीमून पर निकलीं Sonakshi Sinha।

Awaaz India TV

UP Police Exam Paper Leak Case: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, रेणुका मिश्रा को पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया गया

Awaaz India TV

Arvind Kejriwal की पत्नी Sunita Kejriwal ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले लॉन्च कीं 5 गारंटी।

Awaaz India TV

फूड पॉइजनिंग : बरसात में होने वाली आम समस्या! कैसे बचें!

Awaaz India TV

Leave a Comment