Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’ संग गठबंधन और नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र देखते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी के लिए खड़े किये सवाल

Amit Shah 10 Questions: बीजेपी नेता और राज्य सभा के सदस्य अमित शाह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी और ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’ के साथ गठबंधन पर टिपणी दी है साथ ही नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र में किए गए वादों को देखते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए अमित शाह ने 10  सवाल खड़े किये है। अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा “सत्ता के लालच में बार-बार देश की एकता और सुरक्षा के साथ खेलने वाली कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर चुनाव में अब्दुल्ला परिवार की ‘नेशनल कांफ्रेंस’ के साथ गठबंधन करके फिर से अपने मंसूबों को देश के सामने रखा है।”

अमित शाह द्वारा राहुल गांधी और कांग्रेस को पूछे गए 10 सवाल :-

1) क्या कांग्रेस ‘नेशनल कांफ्रेंस’ के जम्मू-कश्मीर में फिर से ‘अलग झंडे’ के वादे का समर्थन करती है?

2) क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी धारा 370 और आर्टिकल 35A को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के JKNC के निर्णय का समर्थन करती है?

3) क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है?

4) क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, पाकिस्तान के साथ ‘LoC ट्रेड’ शुरू करने के नेशनल कांफ्रेंस के निर्णय से फिर से बॉर्डर पार से आतंकवाद और उसके इकोसिस्टम का पोषण करने का समर्थन करते हैं?

5) क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल लोगों के परिजनों को फिर से सरकारी नौकरी में बहाल करके आतंकवाद, दहशतगर्दी और बंद के दौर को फिर से लाने का समर्थन करती है?

6) इस गठबंधन से कांग्रेस पार्टी का आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आया है। क्या कांग्रेस दलितों, गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त कर फिर से उनके साथ अन्याय करने के JKNC के वादे के साथ है?

7) क्या कांग्रेस चाहती है कि ‘शंकराचार्य पर्वत’ ‘तख़्त-ए-सुलिमान’ और ‘हरि पर्वत’ ‘कोह-ए-मारन’ के नाम से जाने जाएँ?

8) क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर पाकिस्तान समर्थित गिने चुने परिवारों के हाथों में सौंपने का समर्थन करती है?

9) क्या कांग्रेस पार्टी JKNC के जम्मू और घाटी के बीच भेदभाव की राजनीति का समर्थन करती है?

10) क्या कांग्रेस और राहुल गांधी कश्मीर को ऑटोनॉमी देने की JKNC की विभाजनकारी सोच और नीतियों का समर्थन करते हैं?

Related posts

चक्रव्यूह और BJP के तुलना के बाद BJP का Rahul Gandhi पर आरोप कहा, उन्होंने हिंदू धर्म का अपमान किया है।

Awaaz India TV

Buddha Purnima : सामाजिक एवं धार्मिक उत्सव ।

Awaaz India TV

Malabika Das Suicide: काजोल की को-स्टार रही एक्ट्रेस Malvika Das ने खुदकुशी की

Awaaz India TV

5 हजार कि.मी. दूर Doctor, फिर भी हो गई सर्जरी, Medical Science का कमाल

Awaaz India TV

Uddhav Thackeray के निवास मातोश्री के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात ।

Awaaz India TV

यूपी के कानपुर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला मौलाना फरार

Awaaz India TV

Leave a Comment