Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

‘मोदी माफी मांगो’ मुंबई में कांग्रेस के इस कैंपेन के चलते वर्षा गायकवाड़ सहित कई कांग्रेसी हिरासत में

Congress Protest in Mumbai: पीएम नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे को लेकर कांग्रेस मुंबई और पालघर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसका मुख्य कारण है सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की विशाल प्रतिमा का गिरना । इस मसले पर कांग्रेस भाजपा और शिंदे सरकार पर हमलावर है। सोशल मीडिया पर भी मोदी माफी मांगो का कैंपेन चला रहा है। मुंबई समेत कई इलाकों में पीएम मोदी से माफी वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं। इस बीच पीएम मोदी के दौरे का विरोध कर रही कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ तथा और भी कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता भाई जगताप को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनकी रिहाई की मांग की है। एक अन्य पोस्ट में दावा किया गया कि विधायक असलम शेख को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कई लोगों को नजरबंद किया गया है। हालांकि मोदी के आगमन से एक दिन पहले यानी गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह महान पराक्रमी शासक के 100 बार पैर छूने और घटना के लिए माफी मांगने में संकोच नहीं करेंगे।

मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि विपक्ष के पास राजनीति करने के लिए अन्य मुद्दे भी हैं, लेकिन महाराष्ट्र में पूजनीय शिवाजी महाराज को इससे दूर रखा जाना चाहिए।

Related posts

Bikaner electricity department office: पुलिस की मौजूदगी में भी बीकानेर के बिजली विभाग के कार्यालय में मारपीट

Awaaz India TV

Wadala Shuttering Incident Video : तेज हवा के कारन बुल्डिंग की Shuttering गिर गयी।

Awaaz India TV

SC-ST रिजर्वेशन के मुद्दे को लेकर एक बार फिर मायावती ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया।

Awaaz India TV

Modi Hollow Promises :Modi का तीन करोड़ घर देने का वादा खोखला है–खडगे।

Awaaz India TV

Viral Video: शराब छोड़ने गए व्यक्ति को कुछ इस अंदाज़ में बाबा ने दिया आशीर्वाद।

Awaaz India TV

World Telecommunication and Information Society Day: डिजिटल युग में संचार का महत्व।

Awaaz India TV

Leave a Comment