Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करता था, अकोला का एक टीचर सलाखों के पीछे

Akola Teacher Arrested: महाराष्ट्र के बदलापुर के बाद अब अकोला से भी स्कूल के अंदर छात्राओं के यौनशोषण की खबर सुर्खियों में है। जिले में छह स्कूली छात्राओं की शिकायत के बाद एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना तब प्रकाश में आई जब बच्चियों ने बाल संरक्षण हेल्पलाइन में शिकायत की। इसके बाद बाल संरक्षण आयोग के कुछ सदस्यों ने मंगलवार, 20 अगस्त, 2024 को स्कूल का दौरा किया। उन सदस्यों ने बच्चियों से बात की और फिर इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
इस घटना पर स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा है कि उन्हें पहले से इस मामले में कोई जानकारी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके बाद यह खुलासा हुआ। पुलिस ने पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिससे पता चला कि अकोला जिला परिषद उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रमोद सरदार नाम का टीचर पिछले चार महीनों से आठवीं कक्षा की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखा रहा था और उन्हें अनुचित तरीके से छू रहा था। आरोपी स्कूल शिक्षक को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक, अकोला बच्चन सिंह ने बताया कि अकोला पुलिस को काजीखेड़ के जिला परिषद स्कूल के शिक्षक प्रमोद मनोहर सरदार द्वारा छह स्कूली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। पुलिस ने तुरंत आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिक्षक पर भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम की धारा 74 और 75 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। जांच जारी है।

Related posts

Rahul Gandhi ने तेलंगाना में “फसल ऋण माफी योजना” 2024 के दूसरे चरण के शुभारंभ पर बधाई दी।

Awaaz India TV

Rahul Gandhi ने उठाई भगवान शिव की तस्वीर, तो भड़क गए BJP संसद ।

Awaaz India TV

Gujarat: गुजरात में में सामने आया सामूहिक खुदकुशी का मामला, पत्नी और बच्चे को जहर देने के बाद पति ने लगाई फांसी

Awaaz India TV

Mumbai-Pune Highway : प्राइवेट बस में लगी भीषण आग।

Awaaz India TV

Chandu Champion Opening Day : “Chandu Champion” रिलीज, क्या कह रहे हैं दर्शक?

Awaaz India TV

Ramjan Eid al-Fitr: ईद मुबारख।

Awaaz India TV

Leave a Comment