Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Upcoming Film Maharaj : धर्मगुरू द्वारा किए जा रहे यौनशोषण पर बेस्ड है Aamir Khan के बेटे की पहली फिल्म ‘Maharaj’ ।

Upcoming Film Maharaj :आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की पहली फिल्म “Maharaj” का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इसे डायरेक्ट किया है सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा (Siddharth P. Malhotra) ने जो इसके पहले ‘वी आर फैमिली’ (We Are Family) और ‘हिचकी’ जैसी चर्चित फिल्में दे चुके हैं। “Maharaj” जहां जुनैद की बतौर एक्टर डेब्यू फिल्म है वहीं OTT पर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) की बतौर डायरेक्टर डेब्यू फिल्म भी होगी। यह फिल्म Netflix पर 14 जून को रिलीज होने जा रही है।

“Maharaj” के पोस्टर का फर्स्ट लुक रिलीज़ के साथ ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। इसमें जुनैद खान (Junaid Khan) और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) नज़र आ रहे हैं।  फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “एक शक्तिशाली व्यक्ति और एक निडर पत्रकार के बीच सच्चाई की लड़ाई। सच्ची घटनाओं पर आधारित है महाराज” ।”Maharaj” का निर्माण वाईआरएफ एंटरटेनमेंट (YRF Entertainment) के बैनर तले आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने किया है। विपुल मेहता (Vipul Mehta) और स्नेहा देसाई (Sneha Desai) की लिखी कहानी 150 साल से ज्यादा पुरानी एक सत्य घटना पर बेस्ड है। इस प्रोजेक्ट में जुनैद खान (Junaid Khan) के अलावा जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat), शरवरी वाघ (Sharwari Wagh) और शालिनी पांडे (Shalini Pandey) महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।


ग़ौरतलब है कि “Maharaj” की कहानी का ताना-बाना 1862 की एक सच्ची घटना को लेकर बुना गया है। करसनदास मूलजी (Karsandas Mulji) नाम के एक गुजराती पत्रकार थे, जिनका नाम गुजराती साहित्य में बड़े आदर से लिया जाता है, उन्होंने सत्यप्रकाश (Satya Prakash) नाम के एक समाचारपत्र में एक धर्मगुरु का भंडाफोड़ किया था। उनका कहना था कि वो स्वयंभू गुरु अपनी महिला भक्तों का यौन शोषण करता है। इस पर धर्मगुरू ने करसनदास के खिलाफ केस कर  दिया। फिर जो भी घटित हुआ “Maharaj” इस पर ही आधारित है।

फिल्म में जुनैद पत्रकार के किरदार में नज़र आएंगे। सूत्रों के अनुसार फिल्म के संवेदनशील विषय को देखते हुए मेकर्स और आमिर ख़ान (Aamir Khan) के बीच हुई मीटिंग में इसे OTT पर रिलीज़ करने का फैसला किया गया। ताकि किसी किस्म के विवाद से बचा जा सके। आमिर नहीं चाहते थे कि उनके बेटे की पहली ही फिल्म कंट्रोवर्सी में फंस जाए।

Related posts

आयशा सिंह ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान एक प्रशंसक के साथ का उनका मनमोहक अनुभव साझा किया!

Awaaz India TV

Rahul Gandhi का फोटो मॉर्फ करने वाले आरोपी के खिलाफ Congress यूवक ने दर्ज करवाया मामला।

Awaaz India TV

ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा प्रमोशन इवेंट, सलमान खान के ‘जलवा’ डांस ने समां बांधा

Awaaz India TV

गुजरात में भारी बारिश का कहर, 4 लोगों की मौत, 56 ट्रेनें रद्द की गईं

Awaaz India TV

Noida AC Blast : नोएडा सेक्टर 100 की Lotus Boulevard सोसाइटी में AC ब्लास्ट ।

Awaaz India TV

Renuka Swamy Murder Case: चर्चित कन्नड़ एक्टर हत्या के मामले मे गिरफ्तार।

Awaaz India TV

Leave a Comment