Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Aditi Rao Hydari ने बेटी के स्वागत पर Richa Chadha और Ali Fazal को ‘Happiness Max’ की शुभकामनाएं दीं।

Richa Chadha and Ali Fazal Welcome Baby Girl: ऋचा चड्ढा और अली फजल ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत करते हुए माता-पिता बनाने का सौभाग्य प्राप्त किया है। ऋचा चड्ढा और अली फजल ने फरवरी 2024 में घोषणा की थी कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने 16 जुलाई को एक बच्ची का स्वागत किया और एक बयान में अपनी खुशी व्यक्त की।

हीरामंडी: द डायमंड बाजार सीरीज में ऋचा के साथ बिबो जान बन नजर आयी अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने नए माता-पिता को बधाई दी है और उनकी आगे की रोमांचक यात्रा की कामना की है।आज, 19 जुलाई, हीरमंडी की बिबो जान अदिति राव हैदरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋचा चड्ढा और अली फजल की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी।अदिति राव हैदरी ने शेयर किये तस्वीर में ऋचा अपने बेबी बंप को पकड़े हुए नजर आ रही है।

अदिति रओ हैदरी ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अपनी बच्ची के साथ इस रोमांचक नई यात्रा के लिए @therichachadha और @alifazal9 हैप्पीनेस मैक्स को बधाई।”

कुछ समय पहले ऋचा और अली ने अपने बच्चे के जन्म की घोषणा करते हुए कहा था, “हम 16.07.24 को एक स्वस्थ बच्ची के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं! हमारे परिवार बहुत खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं! लव, ऋचा चड्ढा और अली फज़ल।”

Related posts

Breast Cancer से जंग के बीच Hina Khan ने ऊपर वाले से लगायी गुहार कहा, उनका दर्द दूर हो जाए।

Awaaz India TV

Araria Bridge Collapse : 12 करोड़ लागत से बना पुल उद्घाटन के पहले ही गिरा।

Awaaz India TV

Udaipur Blast in Gun Shop : उदयपुर में बंदूक की दुकान में Blast, घटना में मालिक की हुई मौत।

Awaaz India TV

शहर में गड्ढे भरने की मांग को लेकर पूर्व विधायक Narendra Mehta का प्रदर्शन।

Awaaz India TV

Non Smokers को भी हो सकता है Lung Cancer, बचाव के उपाय

Awaaz India TV

हैदरबाद के सड़को पर निकली एक और “Victory Parade”, शानदार तरीकेसे किया Mohammed Siraj का स्वागत

Awaaz India TV

Leave a Comment