Aaditya Thackeray Taunt BCCI: T20 World Cup 2024 में शानदार जीत हासिल कर टीम इंडिया 4 जुलाई को बारबाडोस से भारत लौट आने के बाद इंडियन टीम के लिए शानदार विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया जो शानदार तरीके से सफल हुआ। मुंबई के रास्तों पर खिलाडियों के लिए फैंस का प्यार एक यादगार लम्हा बन गया है। अपने पसंदीदड़ा खिलाडी और पूरी इंडिया टैंको देखने के लिए हजारों के तादात में लोगोने मरीन ड्राइव के रास्तों पर खिलाडियों का इंतज़ार किया। वही इस शानदार रात के बाद विक्ट्री परदे पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया सामने आयी है।
Yesterday’s celebration in Mumbai is also a strong message to the BCCI…
Never take away a World Cup final from मुंबई!
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) July 5, 2024
हाल ही में आदित्य ठाकरे ने अपने X पर एक ट्वीट शेयर किया है। आदित्य ठाकरे ने ट्वीट में लिखा, “मुंबई में कल का जश्न बीसीसीआई के लिए भी कड़ा संदेश है। मुंबई से कभी विश्व कप फाइनल मत छीनो”!
29 जून को टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 रनों से शानदार जीत हासिल कर के वर्ल्ड कप भारत के नाम कर लिया। एयर इंडिया के विशेष विमान द्वारा टीम इंडिया को भारत वापस लाया गया। दिल्ली में PM मोदी संग मुलाकात के बाद टीम इंडिया मुंबई में लैंड हुई। टीम इंडिया जब मुंबई में लैंड हुई तब टीम के सम्मान में उनके प्लेन पर वॉटर सैल्यूट दिया गया। दमकल की 2 गाड़ियों ने प्लेन के दोनों तरफ खड़े रहकर प्लेन पर पानी की बौछार की।