Awaaz India TV
Big Story (News Based Show) Desh Ki Baat Prime Time Top Headlines

Team India: धर्मशाला में जीत के बाद BCCI का बड़ा ऐलान, प्लेयर्स पर होगी पैसों की बारिश

धर्मशाला में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना (Test Cricket Incentive Scheme) की शुरुआत की है। नतीजन टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले प्लेयर्स को मैच फीस के अलावा इंसेंटिव भी मिलेगा।

बीसीसीआई सचिव जय शाह (BCCI secretary Jay Shah) ने इस स्कीम का ऐलान करते हुए X पर लिखा, “मुझे मेन्स टीम के लिए ‘टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना’ की घोषणा करके खुशी हो रही है. इसका उद्देश्य हमारे खिलाड़ियों को वित्तीय विकास और स्थिरता प्रदान करना है। 2022-23 के सीजन से ‘टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना’ मान्य होगी और टेस्ट मैचों के लिए 15 लाख रुपये की मौजूदा मैच फीस के ऊपर एक अतिरिक्त इनाम संरचना के रूप में काम करेगी।”

बीसीसीआई (BCCI) की तरफ़ से शुरू की गई टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना’ के लिए शर्त ये है कि यदि कोई भारतीय खिलाड़ी एक सीजन में 7 या उससे ज़्यादा टेस्ट मैच खेलता है तो उसे इंसेंटिव के तौर पर 45 लाख रुपये प्रति मैच मिलेगे। जबकि प्लेइंग-11 से बाहर रहने वाले प्लेयर्स को 22.5 लाख रुपये मिलेंगे। तो वहीं 50 प्रतिशत यानी करीब पांचछह मैच खेलने पर प्लेयर्स को 30 लाख, जबकि प्लेइंग-11 से बाहर रहने वाले प्लेयर्स को 15 लाख प्रति मैच दिए जाएँगे। लेकिन यदि कोई प्लेयर एक सीजन में पचास प्रतिशत से कम टेस्ट मैचखेलता है तो उसे कोई इंसेंटिव नहीं मिलेगा। 

Related posts

Sara Tendulkar Education: Sara Tendulkar ने कम्पलीट की Master Degree, गर्व से झूमे Sachin Tendulkar।

Awaaz India TV

Father’s Day : Satish Kaushik की बेटी ने चाचा Anupam Kher को दीं “Father’s Day” की शुभकामनाएं

Awaaz India TV

Gujarat: गुजरात में में सामने आया सामूहिक खुदकुशी का मामला, पत्नी और बच्चे को जहर देने के बाद पति ने लगाई फांसी

Awaaz India TV

Saba slams ‘patriarchal mindset’ : Hrithik Roshan के साथ डेटिंग के बाद VO की नौकरियां खोने पर बोली Saba Azad।

Awaaz India TV

Happy World Book Day : भारतीय लेखकों की कुछ पुस्तकें ।

Awaaz India TV

 मध्य प्रदेश BJP के प्रभारी बने Mahendra Singh, राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda द्वारा की गयी नियुक्ति।

Awaaz India TV

Leave a Comment