Awaaz India TV
Neeti Rajneeti

‘…बीजेपी वाले लोग घबराए हुए है’, मेरठ में Akhilesh Yadav ने साधा केंद्र सरकार निशाना

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) ने शनिवार को पार्टी कि तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए महिला उम्मीदवार सुनीता वर्मा के प्रचार सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला किया सपा चीफ ने अपने संबोधन में कहा कि, “ये पश्चिम की हवा ने सब पलट दिया है। मेरठ की धरती क्रांतिकारियों की धरती रही है, आजादी में इस धरती की भूमिका रही है। जो धरती आजादी दिलाती रही है, वो बीजेपी से आजादी दिलाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि, “यहां के किसान, नौजवान अगर निकालना चाहते थे धरने के लिए उनके ट्रैक्टरों को पकड़ लेती थी पुलिस। आज भी किसान मांग कर रहा एमएसपी की लेकिन ये बीजेपी किसानों की मांग सुन नहीं रही है। जिस सरकार ने किसान को धोखा दिया हो, नौजवान को धोखा दिया वो सरकार बचेगी कैसे? इस सरकार में कोई भी परीक्षा नहीं हुई है, 10 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं।”

https://x.com/samajwadiparty/status/1781627259553505310

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि, “बताओ मेरठ में कोई नया कारखाना या आसपास जमीन देकर के कोई नया कारखाना खुला हो तो बता दो? ये गारंटी लेकर आए हैं, हमें आपको धोखा देने आए हैं। माफिया और भ्रष्टाचारियों की सबसे बड़ी गोदाम कोई बनी है तो वो भारतीय जनता पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी हैं, उत्तर प्रदेश के जितने माफिया और भ्रष्टाचारी हैं वो सब वहीं पहुंच गए हैं।”

सपा मुखिया ने आगे कहा कि, “सबसे ज्यादा दलितों पर झूठे मुकदमे किसी ने लगाए तो भारतीय जनता पार्टी ने लगाए हैं। यह अन्याय कभी समाजवादी लोग स्वीकार नहीं कर सकते हैं। PDA की लड़ाई बड़ी हो गई है, जिससे ये बीजेपी वाले लोग घबराए हुए है। ये जो परिवार- परिवार वाली बात कर रहे हैं, हमारे आपके PDA परिवार का मुकाबला नहीं कर सकते हैं क्योंकि PDA परिवार सबसे बड़ा परिवार है। इसमें पिछड़े ,दलित , अल्पसंख्यक तो हैं ही आधी आबादी और पीड़ित, दु:खी अगड़े भी हैं।”

Related posts

Lok Sabha Election 2024 Result :अयोध्या में रामजी का आशीर्वाद मिला एक दलित को।

Awaaz India TV

Islamabad High Court: POK पाकिस्तान का नहीं , पाकिस्तान का चौंकाऊ बयान।

Awaaz India TV

लोकसभा में Rahul Gandhi ने “हलवा सेरेमनी” पर कही ऐसी बात की वित्त मंत्री ने पकड़ लिया अपना सर।

Awaaz India TV

Pankaja Munde Crying: Pankaja Munde की हार के बाद 4 समर्थकों ने दी जान , परिवारों से मिलकर फूट फूट कर रोइ BJP नेता।

Awaaz India TV

बदलापुर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न पर प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र शक्ति आपराधिक कानून को मंजूरी देने का आग्रह किया ।

Awaaz India TV

अब महाराष्ट्र के हर स्कूल में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य: महाराष्ट्र सरकार का आदेश

Awaaz India TV

Leave a Comment