Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

MP में दो औरतों को जिंदा दफन करने की कोशिश मामले पर Congress ने साधा BJP पर निशाना, कहा “BJP का जंगलराज”।

MP Women Buried Alive: मध्यप्रदेश रीवा स्थित मंगावा थाना क्षेत्र के हिनोता जोरोट गांव से दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है। हिनोता जोरोट गांव के कुछ दबंग निजी जमीन में जबरन सड़क बनाने के लिए मुरम डाल रहे थे‌। निर्माण कार्य में एक जेसीबी और दो हाईबा लगाए गए थे। इसका ममता पाण्डेय और आशा पाण्डेय नाम की दो औरतों समेत गांव के अन्य लोग विरोध कर रहे थे।

जैसे ही सड़क में मुरम डालने के लिए डंपर आगे बढ़ा, महिलाएं उसके पीछे खड़ी हो गईं। उसी दौरान डम्पर चालक ने मुरम से भरी ट्राली इन महिलाओं के ऊपर उड़ेल दी और महिलाएं मुरम के नीचे दब गईं‌। आनन-फानन में आसपास मौजूद लोगों ने मुरम से महिलाओं को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव  इलाज के लिए लेकर गए। अब उन औरतों की हालत खतरे से बाहर है।


वही इस बड़ी घटना पर कांग्रेस की प्रतक्रिया सामने आई है। कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो अपने ऑफिसियल X अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही वीडियो के कैप्शन में BJP पर निशाना साधते हुए लिखा है, “BJP का जंगलराज”।

“मध्य प्रदेश के रीवा से मानवता को शर्मसार करता एक वीडियो सामने आया है।यहां जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने दो महिलाओं को जिंदा जमीन में गाड़ने की कोशिश की।ये वीडियो BJP सरकार में लचर कानून व्यवस्था और महिला विरोधी सोच का एक और सबूत है। इस घटना ने फिर साबित कर दिया है कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े नरेंद्र मोदी के सारे दावे खोखले हैं।देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह खामोश हैं, अपने जीवन में मस्त हैं।”

 

 

 

 

Related posts

शिवसेना सुप्रीमो Uddhav Thackeray आज मातोश्री पर कार्यकर्ताओं संग मनाया अपना जन्मदिन।

Awaaz India TV

KKK 14 : KKK 14 की Confirmed Contestants की लिस्ट आयी सामने।

Awaaz India TV

राज ठाकरे के काफिले के सामने शिव सेना (UBT) द्वारा किये प्रदर्शन पर संदीप देशपांडे की तीखी प्रतिक्रिया

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: Modi की जीत, ‘गोदी मीडिया’ की कल्पना – Rahul Gandhi।

Awaaz India TV

Sonakshi Wedding Rumours : 23 जून को शादी करेंगी Sonakshi Sinha

Awaaz India TV

Malaika and Arjun Breakup :Arjun Kapoor से अलगाव? किसी और के साथ एंजॉय कर रहीं Malaika Arora

Awaaz India TV

Leave a Comment