Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

रक्षक ही बना भक्षक GRP के जवान ने एक युवक की पिटाई की, युवक गंभीर रूप से घायल

GRP Soldier Beats Young Man:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल एक वीडियो से मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी के जवान ने एक युवक की पिटाई कर दी है।पिटाई के चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी जान पे बन आई है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी जवान का काम होता है यात्रियों की सुरक्षा करना ,लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो यात्रियों का भगवान ही मालिक है।

मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय मुहम्मद फुरकान नाम का युवक अपने मौसी को कर्म भूमि ट्रेन में बिठाने आया था। वो कर्मभूमि एक्सप्रेस से मुंबई जा रही थी। किस बात को लेकर जीआरपी जवान से झगड़ा हो गया ,जीआरपी जवान ने उसे डंडे से इतना पिटा की उसका पेट फट गया और उसकी अतडिया बाहर आ गई।जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद गुस्साई भीड़ ने स्टेशन मास्टर के दफ्तर और जनकपुर रोड स्टेशन पर भी तोड़फोड़ की।गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के मुख्य द्वार की लोहे की ग्रिल और कांच के गेट को तोड़ दिया और अंदर घुसकर हंगामा किया। भीड़ और कुछ सरकारी कर्मचारियों के बीच हुई हाथापाई में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना कैसे और क्यों हुई इसका पता नही चल पाया है।फिलहाल मामले की जांच जारी है।

वीडियो में आप साफ देख रहे है एक घायल युवक को लोग उठा कर ले जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी के एक जवान ने इस युवक की पिटाई की है,बात पिटाई तक समझ ने आती है लेकिन ऐसी पिटाई का क्या जब किसी की जान पर बन आए। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है युवक के पेट की अतडियां बाहर आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के पुपरी क्षेत्र के जनक पुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है।

Related posts

Munawar-Mehzabeen Viral Photo : दूसरी बीवी संग पहली बार सामने आई Munawar Faruqui की तस्वीरें ।

Awaaz India TV

देश के कानून-व्यवस्था में बदलाव पर Sharad Pawar  ने दिया बड़ा बयान।

Awaaz India TV

भोले बाबा सत्संग में मची भगदड़, करीब 23 लोगों की मौत।

Awaaz India TV

Pulwama Encounter: Pulwama में दहशतगर्दों के ठिकाने में लगी आग।

Awaaz India TV

Nagpur Viral Video: दिनदहाड़े ऑटो चालक ने छात्रा के साथ की घिनौनी हरकत।

Awaaz India TV

अपनी एक छात्रा से रेप करने वाला टीचर पकड़ा गया, नालासोपारा की घटना ।

Awaaz India TV

Leave a Comment