Awaaz India TV
Desh Ki Baat sports Top Headlines

Paris Olympics 2024 में Indian हॉकी टीम ने 52 साल बाद हराया Australia को ।

भारतीय हॉकी टीम ने गत दिनों पेरिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने 52 साल बाद ओलंपिक के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इससे पहले 1972 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी।वैसे एक दिन पहले ही बेल्जियम के खिलाफ कड़े मुकाबले में 1-2 से हारने के बाद टीम इंडिया के सामने अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल चुनौती थी।

ऑस्ट्रेलिया ही इस मैच में जीत की दावेदार मानी जा रही थी लेकिन टीम इंडिया ने पहले क्वार्टर से ही फ्रंट फुट पर खेलना शुरू किया और दो मिनट के अंदर दो गोल दागकर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली जिससे हर कोई हैरान रह गया। टीम के लिए 12वें मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल दागा और फिर अगले ही मिनट कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को भी गोल में बदल दिया। ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त लेने के बाद भी टीम इंडिया आराम की स्थिति में नहीं आ सकती थी और भारतीय खिलाड़ियों ने इसका ध्यान रखते हुए ऑस्ट्रेलिया की कोशिशों को नाकाम किया।

हालांकि 25 वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया ने पहला गोल दागते हुए स्कोर को 2-1 कर दिया।  तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही टीम इंडिया ने फिर से अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया। इस बार हरमनप्रीत ने 32 वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल दिया। चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया ने एक और गोल दागा लेकिन रेफरी ने इसे खारिज कर दिया‌। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ब्लेक गोवर्स ने 55 वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। आखिरी 5 मिनटों में ऑस्ट्रेलिया ने और भी हमले किए लेकिन दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश समेत डिफेंस लाइन ने इन कोशिशों को नाकाम करते हुए भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में कामयाबी हासिल कर ली।

Related posts

World Record Spleen : Mumbai में हुई सर्जरी में निकाली गई दुनिया की सबसे बड़ी Spleen, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Awaaz India TV

श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी की आलोचना की।

Awaaz India TV

Hamare Baarah : “Hamare Baarah” की रिलीज टली, ‘जब टीजर इतना आपत्तिजनक है तो पूरी फिल्म का क्या होगा’- Supreme Court

Awaaz India TV

1200 करोड़ से बनी सांसद भवन में छत से टपकते पानी पर सामने आई Sanjay Singh की तीखी प्रतिक्रिया

Awaaz India TV

हाथरस कांड के बाद Bageshwar Dham के Dhirendra Shastri ने वीडियो मैसेज द्वारा लोगो को किया आगाह।

Awaaz India TV

रौंगटे खड़े कर देने आ रही है स्त्री, “Stree 2” का Teaser हुआ रिलीज़।

Awaaz India TV

Leave a Comment