Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Lok Sabha Election 2024 Result : चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार NDA बहुमत के आंकड़े को पार कर गया; इंडिया ब्लॉक 200 से ऊपर

Lok Sabha Election 2024 Result :भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA ने शुरुआती बढ़त में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और इंडिया ब्लॉक ने सभी एग्जिट पोल भविष्यवाणियों को झुठलाते हुए 200 से ऊपर का आंकड़ा पार किया है।

भाजपा 236 सीटों पर और इसका  गठबंधन NDA 299 सीटों पर आगे है। बहुमत का आंकड़ा 272 है। इस बीच, इंडिया ब्लॉक 226 सीटों पर और अन्य 18 सीटों पर आगे हैं। कांग्रेस 92 सीटों पर, समाजवादी पार्टी 34, DMK 21 सीटों पर, तृणमूल कांग्रेस 30, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) 10 सीटों पर, NCP (SP) आठ सीटों पर, CPI (एम) पांच सीटों पर और आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है। इंडिया ब्लॉक उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मजबूत बढ़त बना रहा है और सबसे अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और NCP (SC) की महा विकास अघाड़ी 30 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति 40 में से 17 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस के राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रायबरेली सीट से आगे चल रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिनेश प्रताप सिंह पीछे चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Nrendra Modi) आगे चल रहे हैं और उनके बाद वाराणसी से कांग्रेस के अजय राय दूसरे स्थान पर हैं।

Related posts

अटल सेतु से कूद कर 38 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, CCTV वीडियो हुआ वायरल ।

Awaaz India TV

भारत को मिला पांचवां मेडल, जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने हासिल किया सिल्वर मेडल ।

Awaaz India TV

Haridwar से 101 किलो जल ले कर Kanwar पहुंचा युवा कावड़िया Prem Sharma।

Awaaz India TV

संसद का मानसून सत्र शुरू : Rahul Gandhi ने कहा,”हमारा एग्जाम सिस्टम बकवास है!

Awaaz India TV

Meerut Murder Viral Video: मेरठ में बच्चों के सामने पिता को गोली मारी, Video Viral

Awaaz India TV

Allu Arjun’s Pushpa’s journey from “Rise” to “Roar”: फिल्म का नई पोस्टर हुआ रीलीज़।

Awaaz India TV

Leave a Comment