Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Maharashtra Lok Sabha 2024: मुंबई में एक सीट से पांच संजय पाटिल चुनाव मैदान मेंl

Maharashtra Lok Sabha 2024 : कहते हैं प्यार और लड़ाई में सब जायज है और जहां तक चुनाव का सवाल है वह भी किसी लड़ाई से कम नहीं है l इसलिए यदि ऐसा माना लिया जाए कि चुनाव में भी सब संभव है तो गलत कुछ नहीं होगा l मुंबई की सभी 6 लोकसभा सीटों के लिए 20 मई को वोट डाले जाने हैं l चुनाव प्रचार अपने चरम पर है l ऐसे में सभी पार्टियों में एक दूसरे के खिलाफ जम कर प्रचार का सिलसिला जारी है मुंबई की उत्तर मध्य लोकसभा सीट पर एक ऐसा वाकया हुआ है जिसे जानने के बाद आप हैरत में जरूर पड़ जाएंगे l इस सीट से उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने संजय पाटिल को मैदान में उतारा है अब दिलचस्प बात यह है कि संजय पाटिल के खिलाफ चार और संजय पाटिल निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े हो चुके हैंl

किसी चुनाव में एक नाम के दो उम्मीदवार जब खड़े होते हैं तो रिजल्ट बदल जाते हैं l पर अब यहां अगर एक संजय पाटिल के खिलाफ चार संजय पाटिल मैदान में होंगे तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि ऊंट किस करवट बैठेगा l संजय पाटिल इस लोकसभा सीट के काफी दमदार उम्मीदवार माने जाते हैं पहले संजय पाटिल कांग्रेस में थे फिर शरद पवार की एनसीपी में गए और अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना में शामिल हो चुके हैंl

इस बात को और बेहतर तरीके से समझने के लिए हम बात करते हैं महाराष्ट्र के रायगड लोकसभा सीट की
2014 के लोकसभा चुनाव मैं यहां एनसीपी ने सुनील तटकरे को मैदान में उतारा था इसे महज एक संयोग कहे या जानबूझकर की गई हरकत! सुनील शेतकरी नाम के एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी यहां से अपना पर्चा भरा! आपको जानकर आश्चर्य होगा कि निर्दलीय सुनील तटकरे के हिस्से में 9849 वोट है और एनसीपी के दमदार उम्मीदवार सुनील तटकरें महज 2010 वोटो से चुनाव हार गए l तब शिवसेना के उम्मीदवार अनंत गीते चुनाव जीतने में कामयाब हो गए थे अब जरा कल्पना करिए की रायगड का यह पैटर्न अगर मुंबई की उत्तर मध्य लोकसभा सीट पर भी काम करता है तो अब खुद ही अनुमान लगा सकते हैं कि रिजल्ट क्या होंगे l

Related posts

सिंधुदुर्ग किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना।

Awaaz India TV

80 साल की उम्र में पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने जताया दुःख

Awaaz India TV

केंद्रीय खेल मंत्री Mansukh Mandaviya और Ayushmann Khurrana ने Team India को प्रोत्साहित करने के लिए देशवासियों से अनुरोध किया।

Awaaz India TV

“कांवड़” से कार छू जाने पर कांवड़ियों ने कार सवार को पीटा, “कांवड़” के अपवित्र होने के आरोप लगाए।

Awaaz India TV

अस्पताल से डिस्चार्ज हुई Atishi, समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav ने की मुलाकात।

Awaaz India TV

Sachin Tendulkar Guard Dead : Service Gun से ली खुदकी जान ।

Awaaz India TV

Leave a Comment