Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक खेल में कई पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं है। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दक्षिण कोरिया को 16-10 से हराकर 10 मीटर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ कांस्य पदक जीता।उन्होंने इससे पहले 2024 पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ भारत का खाता खोला था।
We are elated to know that India has clinched its second medal in the #Olympics, with Manu Bhaker (@realmanubhaker) and Sarabjot Singh winning a bronze medal 🥉in 10m air pistol mixed team event.
Many congratulations to the both of you.
It is a delightful day for our… pic.twitter.com/H1nzg3exRy
— Mallikarjun Kharge (@kharge) July 30, 2024
मनु भाकर और सरबजोत सिंह की इस जीत पर मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें अभिनन्दन करते हुए एक पोस्ट जारी किया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हमें यह जानकर खुशी हो रही है कि भारत ने मनु भाकर के साथ #ओलंपिक में अपना दूसरा पदक जीता है। @realmanubhaker) और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई. यह हमारी बेटियों के लिए एक खुशी का दिन है, क्योंकि मनु एकल ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं। राष्ट्र को उनकी असाधारण धैर्य और प्रतिभा पर गर्व है।
