Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

Mukhtar Ansari news LIVE: मुख्तार अंसारी को शनिवार सुबह गाजीपुर के कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा – विधायक सुहैब अंसारी

गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद सुहैब अंसारी ने बताया कि उनके चचा मुख्तार अंसारी को शनिवार सुबह 10 बजे यूसूफपुर मोहम्मदाबाद (गाज़ीपुर) के कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा ।

विधायक अंसारी ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा कि उनके चाचा मुख्तार अंसारी का कल रात इंतकाल हो गया था और शनिवार सुबह 10 बजे यूसूफपुर मोहम्मदाबाद (गाज़ीपुर) के कालीबाग कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया जायेगा।उन्होंने कहा, ‘‘आप सबसे गुज़ारिश है कि मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ करें।’’

इससे पहले बांदा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के एक समूह द्वारा पोस्टमॉर्टम किए जाने के बाद मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर जिले के मोहम्‍दाबाद यूसुफपुर स्थित उसके पैतृक निवास ले जाया जा रहा है।

इस काफिले में मौजूद मुख्तार के वकील नसीम हैदर ने बताया कि अंसारी का शव उसके छोटे बेटे उमर अंसारी, बहू निकहत अंसारी और दो चचेरे भाइयों के सुपुर्द किया गया।

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों की 24 गाड़ियां काफिले में हैं और दो गाड़ियां अंसारी के परिवार की हैं। मुख्तार के शव का पोस्टमॉर्टम बांदा में किया गया जो मोहम्मदाबाद (गाजीपुर) से लगभग 400 किलोमीटर दूर है और शव को फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी आदि जिले के रास्ते उसके पैतृक निवास ले जाया जाएगा।

अंसारी के शव को दफनाने के लिए उसके पैतृक स्थान पर काली बाग स्थित पारिवारिक कब्रिस्तान में गड्ढा खोदा गया है और अंतिम संस्कार का समय शव को लाए जाने के बाद तय किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि अंसारी के माता-पिता की कब्रें उसी कब्रिस्तान में हैं।

इस बीच, गाजीपुर और मऊ समेत आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। माफिया से नेता बना अंसारी बांदा जेल में बंद था। उसे बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद बांदा जिला जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां देर रात दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी ।

Related posts

Mumbai-Pune Expressway पर बस और ट्रैक्टर के बिच बड़ी टक्कर 5 की मौत और 30 घायल।

Awaaz India TV

Viral Video: मंत्री Savitri Thakur ने गलत तरीके से लिखा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, Netizens नियुक्ति पर उठाए सवाल

Awaaz India TV

Mumbai Airport Incident: Mumbai में टला बड़ा प्लेन हादसा,500 से ज्यादा पैसेंजरों की जान बची

Awaaz India TV

विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद पीएम मोदी ने दी सहानुभूति, अखिलेश यवाद ने की जांच की मांग।

Awaaz India TV

UP में एक और रेल हादसा, सोनभद्र में कोयला ले जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी

Awaaz India TV

Araria Bridge Collapse : 12 करोड़ लागत से बना पुल उद्घाटन के पहले ही गिरा।

Awaaz India TV

Leave a Comment