Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

जन्माष्टमी के अवसर पर जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर ‘आरती’ करने पहुंचे गोपाल चाहर पुलिस के हिरासत में।

Agra Jama Masjid: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार (26 अगस्त) देर रात जन्माष्टमी के अवसर पर जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर ‘आरती’ करने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक गोपाल चाहर को हिरासत में लिया है। दरअसल, अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक गोपाल चाहर आगरा में मस्जिद की सीढ़ियों पर दिखे और थाल लेकर आरती करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पूछताछ की।


एक हिंदू संगठन का दावा है कि मुगल बादशाह औरंगजेब ने मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि की केशव देव की मूर्ति को तोड़कर आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबा दिया था। श्री कृष्ण जन्मभूमि संरक्षण सेवा ट्रस्ट ने मुगल सम्राट औरंगजेब के शासनकाल के दौरान जामा मस्जिद आगरा की सीढ़ियों के नीचे दबी भगवान कृष्ण की मूर्ति को खोदने की मांग करते हुए आगरा की एक स्थानीय अदालत में याचिका दायर की है। हिंदू संगठन दावा कर रहा है कि मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के केशव देव मंदिर की मूर्ति आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबी हुई है।

Related posts

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती संग रामलला के किए दर्शन, लगाए ‘जय सिया राम’ के जयकारे

Awaaz India TV

Kangana Ranaut Slapped : Kangana थप्पड़-कांड के सपोर्टर Vishal Dadlani को Shabana, Sona ने लताड़ा

Awaaz India TV

India vs England 5th Test Match: Team India ने England को पारी और 64 रन से हराया, श्रृंखला 4-1 से जीती

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में EVM ले जाती बस में लगी आग

Awaaz India TV

Tamil Nadu: द्रमुक मंत्री अनिता राधाकृष्णन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक बयान से भड़की BJP, चुनाव आयोग- पुलिस से करेगी शिकायत 

Awaaz India TV

विधानसभा चुनाव से पहले दही हांडी उत्सव बना राजनेताओं के लिए जनता को लुभाने का सुनहरा मौका

Awaaz India TV

Leave a Comment