Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

PM नरेंद्र मोदी ने बदली प्रोफाइल पिक्चर और सभी भारतवासियों से “हर घर तिरंगा” अभियान में भाग लेने की अपील की।

Har Ghar Tiranga: पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिये समस्त भारतीय नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने की अपील की और कहा कि हर घर तिरंगा को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। पीएम मोदी ने अपने X अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर बदल कर तिरंगे की तस्वीर राखी है साथ ही पीएम मोदी ने जनता से भी आग्रह किया है  की वो भी ऐसा करके हमारे तिरंगे का जश्न मनाने में उनके साथ शामिल हों। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी https://hargartiranga.com पर शेयर करने की गुजारिश की।


X पर जारी किये पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “जैसे-जैसे इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, आइए फिर से #हरघरतिरंगा को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप भी ऐसा करके हमारे तिरंगे का जश्न मनाने में मेरे साथ शामिल हों। और हां, अपनी सेल्फी https://hargartiranga.com पर जरूर शेयर करें”

बता दें कि ‘हर घर तिरंगा’ भारत की आज़ादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्‍य में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्‍साहित करने हेतु ‘आज़ादी के अमृत’ महोत्‍सव के तत्‍वावधान में चलाया जा रहा एक अभियान है। भारतीय जनता पार्टी देश भर में 11 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस दौरान बीजेपी 11 से 14 अगस्त तक देशभर में ‘तिरंगा यात्रा निकालेगी और हर घर, हर दुकान और दफ्तरों पर तिरंगा फहराया जाएगा।

Related posts

बलात्कार की घटनाओं पर कड़े केंद्रीय कानून की आवश्यकता के पत्र पर जवाब न मिलने पर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा एक और खत।

Awaaz India TV

“भारतीयों से भी बदतर हैं अमेरिकी…” Kamala Harris को कॉल गर्ल कहने वालों पर भड़कीं Kangana Ranaut

Awaaz India TV

महिला ने शेयर की थी लाइव लोकेशन, पुलिस जा पहुंची उसकी लाश तक

Awaaz India TV

नाइट फ्रैंक इंडिया की “द वेल्थ रिपोर्ट” का बड़ा खुलासा, देश में बढ़ी ‘अमीरों’ की संख्या, 2028 तक 20,000 होने का अनुमान

Awaaz India TV

कौन हैं Sana Maqbool? ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विजेता

Awaaz India TV

Mission Gaganyaan: गगनयान मिशन के 4 चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा, देश का नाम करेंगे रोशन

Awaaz India TV

Leave a Comment