Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

लोकसभा में Rahul Gandhi ने “हलवा सेरेमनी” पर कही ऐसी बात की वित्त मंत्री ने पकड़ लिया अपना सर।

Delhi Lok Sabha Parliament: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट सत्र से पहले वित्त मंत्रालय में आयोजित पारंपरिक हलवा सेरेमनी की एक तस्वीर सदन में दिखाने की कोशिश की, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मना कर दिया। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘मैं तस्वीर दिखाकर समझाना चाहता हूं कि बजट का जो हलवा बंट रहा है और इस तस्वीर में एक ओबीसी अधिकारी नहीं दिख रहा है। यहां तक कि एक आदिवासी अधिकारी और एक दलित अधिकारी तक नहीं दिख रहा। यह हो क्या रहा है। देश का हलवा बंट रहा है और इसमें केवल वही लोग नहीं हैं।

राहुल गांधी के इतना कहते ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने माथे पर हाथ रख लिए। हालांकि, हंगामे के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आगे भाषण जारी रखा। उन्होंने कहा, ‘सर आप हलवा खा रहे हैं और बाकी लोगों को हलवा मिल ही नहीं रहा है। हमने पता किया है कि 20 अधिकारियों ने हिंदुस्तान का बजट तैयार किया है।अगर आप लोग नाम चाहते हैं तो मैं आपको इन अधिकारियों के नाम भी दे सकता हूं। हिंदुस्तान का हलवा 20 लोगों ने बांटने का काम किया है। बजट का हलवा बंट रहा है, लेकिन इसमें देश के 73% लोग हैं ही नहीं।

राहुल गांधी की इस बात पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हैरान हो गयी और उन्हें हंसी आ गई। जिसके बाद उन्होंने हस्ते हुए अपना चेहरा ढक लिया। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निर्मला सीतारमण की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘फाइनेंस मिनिस्टर मुस्कुरा रही हैं, कमाल की बात है। ये हंसने की चीज नहीं है मैडम”।

Related posts

Delhi Liquor Policy Case:केजरीवाल को CM पद से हटाने की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट(high court) ने की ख़ारिज।

Awaaz India TV

Bangladesh में तख्तापलट, PM Sheikh Hasina देश छोड़कर भागीं

Awaaz India TV

ससुरालियों ने दिया BJP की हार का ताना तो दूल्हे ने बुलडोजर पर निकली बारात।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result :जनता मेरे लिए भगवान है–Shivraj Singh

Awaaz India TV

Dr Syama Prasad Mookerjee के जन्म-जयंती पर PM Modi ने अर्पण की आदरपूर्ण श्रद्धांजलि

Awaaz India TV

पति ने मांग पानी तो पत्नी ने ईंट से कुचल दिया सिर, पति की निर्मम हत्या।

Awaaz India TV

Leave a Comment