Awaaz India TV
Desh Ki Baat sports Top Headlines

रमाकांत आचरेकर के कर्मभूमि पर उनकी प्रतिमा बनाने के सरकार के फैसले पर सचिन तेंदुलकर ने जताई खुशी ।

Ramakant Achrekar Memorial: क्रिकेट जगत के अहम किरदार और कई खिलाड़ियों के गुरु रमाकांत आचरेकर की छह फुट की प्रतिमा जल्द ही शिवाजी पार्क में लगाई जाएगी। राज्य सरकार द्वारा यह अहम फैसला सुनाया गया है और इस फैसले के बाद से क्रिकेट प्रेमियों और उनके विद्यार्थियों में काफी उत्साह बना हुआ है। पद्म श्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजे गए रमाकांत आचरेकर का 02 जनवरी 2019 में निधन हो गया। रमाकांत आचरेकर की प्रतिमा छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान के गेट नंबर 5 पर बनाई जाएगी।

क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर की  छह फुट ऊंची प्रतिमा के मंजूरी पर क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट जारी कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। सचिन तेंदुलकर ने रमाकांत आचरेकर की कर्मभूमि पर उनकी प्रतिमा बनाने के सरकार के फैसले पर खुशी जताई है।  जारी किये ट्वीट में सचिन तेंदुलकर ने लिखा,

“आचरेकर सर का मेरे जीवन और कई अन्य लोगों के जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ा है। मैं उनके सभी छात्रों की ओर से बोल रहा हूं।उनका जीवन शिवाजी पार्क में क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमता रहा। वह हमेशा शिवाजी पार्क में रहना चाहते थे।मैं आचरेकर सर की कर्मभूमि पर उनकी प्रतिमा बनाने के सरकार के फैसले से बहुत खुश हूं।”

Related posts

Manipur दौर का वीडियो शेयर करते है Rahul Gandhi ने PM Modi से राज्य के दौरा करने का आग्रह किया।

Awaaz India TV

Milk Adulteration Test : दूध में पानी की मिलावट है या नहीं, जांचने का आसान तरीका

Awaaz India TV

YouTuber Arrest : बच्चों का यौन शोषण स‍िखाने वाली महिला YouTuber “Kuwari Begum” गिरफ्तार

Awaaz India TV

Sonakshi Wedding Rumours : 23 जून को शादी करेंगी Sonakshi Sinha

Awaaz India TV

Maharashtra: राहुल गांधी पर भड़के अशोक चव्हाण, बोले – मैं सोनिया गांधी से मिला भी नहीं

Awaaz India TV

हम सोमालिया जैसी सर्विस पाने के लिए इंग्लैंड की तरह टैक्स देते हैं… आप सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी को जमकर घेरा

Awaaz India TV

Leave a Comment