Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

कोलकाता में लेडी डॉक्टर का रेप और मर्डर करने वाला पकड़ा गया, मौत की सजा देने की मांग

Kolkata Rape And Murder Case: उत्तरी कोलकाता के आरजी कर सरकारी अस्पताल के एक सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को लेडी डॉक्टर का शव मिला था। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी हत्या से पहले उसका रेप किया गया था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया, ‘पीड़िता की दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था। इसके अलावा चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के गुप्तांग से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ, रिंग फिंगरऔर होंठों पर भी चोट के निशान थे।’

कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के अनुसार, यह अपराध तड़के तीन से छह बजे के बीच हुआ। संजय रॉय को सुबह करीब 4 बजे अस्पताल में घुसते देखा गया था‌। संजय की हरकतों से पुलिस का उस पर शक गहराता गया। पुलिस को लेडी डॉक्टर की लाश के पास एक ब्लूटूथ ईयरफोन मिला था। संजय के फोन से इस ईयरफोन को कनेक्ट किया गया तो वह झट से कनेक्ट हो गया। पुलिस ने फिर उसका फोन देखा तो उसमें कई पोर्न वीडियो मिले। इसके साथ ही पुलिस का शक यकीन में बदल गया और उसे तुरंत पकड़ लिया गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। रॉय पर बीएनएस की धारा 64 (बलात्कार) और 103 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया और उसे सियालदह कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 23 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि रॉय एक सिविक वॉलंटियर था और इस कारण अस्पताल में आसानी से उसका आना-जाना था। बता दें कि सिविक वॉलंटियर को कई लोग ‘सिविक पुलिस’ भी कहते हैं। पश्चिम बंगाल में ये पुलिस की मदद के लिए होते हैं।संजय रॉय के बारे में अस्पताल की महिला स्टाफ ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह अक्सर शराब पीकर अस्पताल में आ जाता था। फीमेल स्टाफ और अस्पताल में आई दूसरी महिलाओं को गंदी नजरों से देखता था। उसके ऊपर पुलिस का हाथ होने के कारण उससे हर कोई डरता और बचता रहता था। जांच में पता चला कि जब डॉक्टर पर संजय रॉय ने सेमिनार रूम में हमला किया, तब वह सो रही थी। सूत्रों ने बताया कि रॉय ने सबसे पहले रात 11 बजे आरजी कर परिसर में प्रवेश किया। वह पहले से ही नशे में था। वह जल्द ही अस्पताल परिसर से बाहर निकल गया। उसने बाहर आकर फिर शराब पी और सुबह 4 बजे के आसपास वह वापस अस्पताल में आया‌।

संजय रॉय ने कई शादियां की हैं। वह शादी करता और कुछ दिन रहने के बाद पत्नी को तलाक दे देता था। पिछली बार उसकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी, जिसके बारे में कहा गया कि वह कैंसर से मरी है। संजय रॉय के व्यवहार के कारण उसकी बहन पूजा तक ने उससे सारे नाते तोड़ लिए थे। इस हत्याकांड को लेकर पश्चिम बंगाल में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। कई जिलों में जूनियर डॉक्टर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वादा किया कि वह अपराधी के लिए मौत की सजा की मांग करेंगी।

Related posts

Met Gala 2024 : Alia Bhatt ने लूट ली Met Gala 2024 की महफिल।

Awaaz India TV

Rahul Gandhi ने लोकसभा में फिर एक बार किया “महाभारत” का जिक्र, “अर्जुन” की तरह मुझे मेरा लक्ष दिख रहा है।

Awaaz India TV

Modi सरकार द्वारा पेश किये Budget में महाराष्ट्र को अनदेखा करने पर महाराष्ट्र के सांसदों ने किया Protest

Awaaz India TV

Leader Of Opposition Rahul Gandhi : Rahul Gandhi बनें लोकसभा में विपक्ष के नेता–कांग्रेसी Rahul को मनाने में जुटे

Awaaz India TV

Chandrakanth Commits Suicide: Co Actress की मौत के बाद लेली खुदकी जान।

Awaaz India TV

Top 10 News:

Awaaz India TV

Leave a Comment