Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

पाली में मंत्री Jhabar Singh Kharra को रास्ते में रोककर महिला ने की शिकायत, पुलिस पर हफ्ता वसूली का संगीन आरोप लगाया।

Rajasthan Pali News: राजस्थान सरकार के यूडीएच और प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा पाली संभाग दौरे पर थे। दौरे के बिच रास्ते में फरियादी महिला ने प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा रोक लिया। झाबरा सिंह खर्गा को रास्ते में रोकने के बाद महिला ने पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। फरियादी महिला ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मोहल्ले में खुलेआम जुए का धंधा चल रहा है। शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। कार्रवाई करने के बजाय पुलिस मुझे प्रताड़ित करते है।

महिला ने पुलिस पर हफ्ता वसूली का संगीन आरोप लगते हुए महिला ने कहा अपराधियों को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। कहा पुलिस जुए के अड्डों पर धावा नहीं डालती बल्कि उन्हें बचाती है। महिला ने कहा बदमाशों की करतूत को कैमरे में कैद करने के लिए घर पर सीसीटीवी लगाए थे, कैमरे की रिकॉर्डिंग के साथ पाली पुलिस को शिकायत भी की मगर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस से शिकायत करने के बाद जुआ संचालक ने घर के बाहर लगे कैमरे तोड़ दिए। महिला ने साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस ने हार्ड डिस्क बदल दि।

साथ ही पीड़िता ने गहलोत सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की, “मेने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में वसुंधरा राजे को मिलकर शिकायत की थी, मगर आज तक न्याय नहीं मिला। बीजेपी राज में कुछ सुनवाई तो है मगर गहलोत सरकार तो पूरी तरह मिली हुई थी। गहलोत सरकार ने बहुत अन्याय किया है”।

Related posts

Lux New Brand Ambassador : Purple Dress में खूब दिखीं सुहाना खान।  

Awaaz India TV

निष्क्रिय प्रशासन के खिलाफ जनता के विरोध पर Supriya Sule की प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

देश के कानून-व्यवस्था में बदलाव पर Sharad Pawar  ने दिया बड़ा बयान।

Awaaz India TV

हम नफ़रत के बाजार में खोलेंगे मोहब्बत की दुकान… जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा दिलाने का प्रण लिया राहुल गांधी ने

Awaaz India TV

सात महीने में नौ महिलाओं का मर्डर, बरेली का ‘साइको किलर’ अब सलाखों के पीछे

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result :गुड़गांव में 2,08,116 वोट से Raj Babbar आगे।

Awaaz India TV

Leave a Comment