Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

ट्राई ने सख्ती दिखाई, अब 1 सितंबर से नहीं आएंगे फर्जी कॉल और मैसेज

TRAI Guidelines: सारे देश के मोबाइल फोन उपभोक्ता फर्जी कॉल, टेलिमार्केटर्स के फोन और मैसेज से परेशान हैं। अब इनसे छुटकारा मिलने वाला है। ट्राई की नयी गाइडलाइंस के मुताबिक, 1 सितंबर 2024 से यूजर्स के नंबर पर किसी भी तरह के फर्जी मैसेज और कॉल नहीं आयेंगे। इन पर लगाम लग जाएगी। कुछ समय पहले ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल, वोडाफोन आदि को निर्देश दिए थे कि 160 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होनेवाले फोन नंबरों से ही मार्केटिंग आदि के फोन किए जाएं।

इनमें ऑटोमैटिक जनरेटेड कॉल्स/रोबोटिक कॉल्स और मैसेज को भी शामिल हैं। इसी के चलते 1 सितंबर 2024 से अगर कोई भी मैसेज टेलीमार्केटर चेन से मैच नहीं करेगा, और निजी फोन से किया जाएगा तो उसे तुरंत रिजेक्ट कर दिया जाएगा। ऐसी गलती बार-बार करनेवाले टेलीमार्केटर को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। फिर भी यदि कोई ऐसे अनचाहे कॉल्स या मैसेज से परेशान है तो इसकी शिकायत तुरंत ‘संचार साथी पोर्टल’ पर करनी चाहिए। इसके अलावा 1909 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Related posts

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और बिघडती हालत पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया

Awaaz India TV

यूपी में गला काटकर गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 78 दिन बाद सुनाई उम्रकैद की सजा।

Awaaz India TV

आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे पंकज उधास, अंतिम दर्शन के लिए पहुँचे बॉलीवुड के सितारे

Awaaz India TV

Online Scammer: जर्नलिस्ट को scammer ने लगाया फ़ोन।

Awaaz India TV

Mumbai Coastal Road के खुले स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने के संबंध में Aditya Thackeray ने Bhushan Gagrani को लिखा पत्र।

Awaaz India TV

Lok Sabha elections: नफ़रत फैला रहे हैं Modi, Dr Manmohan Singh।

Awaaz India TV

Leave a Comment